फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 4th test ajinkya rahane suggests arshdeep singh can get chance in place of jasprit bumrah

IND vs ENG: 'उसे टीम में लाओ, वो दिलाएगा जीत', बुमराह की जगह किसे मिले मौका? इस भारतीय दिग्गज ने सुझाया नाम

Sat, 19 Jul 2025 01:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Jul 2025 01:28 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अगर चौथे टेस्ट में बुमराह नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे ऐसा लगता है अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप ही सही विकल्प हैं।'

विज्ञापन
ind vs eng 4th test ajinkya rahane suggests arshdeep singh can get chance in place of jasprit bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की वकालत की है। दरअसल, तीसरे टेस्ट के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बुमराह चौथे टेस्ट में अनुपलब्ध रह सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बुमराह की जगह भारत की प्लेइंग 11 में किसे मौका मिलेगा?
विज्ञापन

अर्शदीप को मिल सकता है मौका
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अगर चौथे टेस्ट में बुमराह नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे ऐसा लगता है अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप ही सही विकल्प हैं। क्योंकि इंग्लैंड में आपको एक ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत होती है जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सके और साथ ही एक अलग कोण से स्पिनरों के लिए रफ पिच बना सके। इसलिए अगर बुमराह नहीं खेलते हैं, तो अर्शदीप को अगला मैच खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे टेस्ट में मिल सकता है बुमराह को आराम
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था। भारत को इस मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बुमराह ने पांच विकेट झटके थे। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वापसी की और 336 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मुकाबले में बुमराह नहीं खेले थे। तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई, लेकिन भारत 22 रनों से हार गया। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बुमराह को चौथे टेस्ट में आराम मिल सकता है। हालांकि, गुरुवार को सहायक कोच रेयान डेशकाटे ने इस बात के संकेत दिए थे कि आगामी मैच में तेज गेंदबाज खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

अर्शदीप कर सकते हैं डेब्यू
अर्शदीप सिंह ने अब तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने अब तक 21 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.20 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 66 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, भारत के लिए खेले नौ वनडे और 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने क्रमश: 14 और 99 विकेट झटके हैं। अगर बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो 26 वर्षीय तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है।

डेशकाटे ने दिए संकेत
बुमराह दो टेस्ट खेल चुके हैं और उन्हें बाकी बचे दो टेस्ट में से एक ही खेलना है। भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मैनचेस्टर में सीरीज निर्णायक स्थिति में है, इस लिए हमारा झुकाव यहां बुमराह को उतारने पर है। हालांकि उन्हें खिलाने पर फैसला अंतिम क्षणों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed