फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 4th Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match

IND vs ENG Live Streaming: टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, जानें कब-कहां देख पाएंगे मुकाबला

Thu, 22 Feb 2024 08:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

India vs England Test 2024 Live Streaming Telecast Channel : भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है। वहीं, इंग्लैंड पहली बार धोनी के शहर में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने उतरेगा।

विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (23 फरवरी) को रांची में शुरू होगा। सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने शानदार वापसी की। भारत ने विशाखापत्तनम और राजकोट में टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। अब टीम इंडिया की नजर सीरीज को जीतने पर है। रांची में जीतते ही भारत 3-1 से अजेय बढ़त ले लेगा।
विज्ञापन


भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है। वहीं, इंग्लैंड पहली बार धोनी के शहर में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने उतरेगा।
विज्ञापन

IND vs ENG 4th Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
रांची में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
रांची में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। यहां पहला मुकाबला 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, दूसरा मुकाबला उसके दो साल बाद 2019 में आयोजित हुआ था। तब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा दिया था। अब भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगा।

IND vs ENG 4th Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
हम भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (23 फरवरी) से खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन

IND vs ENG 4th Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

IND vs ENG 4th Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match
अश्विन - फोटो : BCCI
इंग्लैंड प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, ओली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप/मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed