फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG, 4th T20i England have been fined 20 per cent of their match fees for maintaining a slow over-rate

कार्रवाई: भारत से हार के बाद इंग्लैंड को आईसीसी ने दिया बड़ा झटका, ठोका जुर्माना

Fri, 19 Mar 2021 07:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Mar 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 4th T20i England have been fined 20 per cent of their match fees for maintaining a slow over-rate
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@englandcricket

भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में मिली हार के बाद अब इंग्लैंड को आईसीसी की तरफ से भी बड़ा झटका लगा है। अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी-20 मैच में धीमी गति से ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती की है।  

विज्ञापन


आईसीसी ने कप्तान इयोन मोर्गन समेत पूरी टीम पर धीमी गति से ओवर रेट बनाए रखने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जवागल श्रीनाथ ने मोर्गन एंड टीम की तरफ से निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने पर यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


अंंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार, 'खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन इस मामले में दोषी पाए गए हैं और उन्होंने प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।


बात करें मैच की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 177 रन ही बना पाई और आखिरी ओवर में मैच हार गई। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 57 रन बनाए तो शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 20 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed