{"_id":"679d09e2dc942e337b01ee34","slug":"ind-vs-eng-4th-t20-2025-highlights-india-vs-england-t20-match-key-highlights-match-summary-scorecard-result-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत ने 2019 से टी20 प्रारूप में चला आ रहा विजयी अभियान जारी रखा, डेब्यू पर चमके हर्षित राणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत ने 2019 से टी20 प्रारूप में चला आ रहा विजयी अभियान जारी रखा, डेब्यू पर चमके हर्षित राणा
Fri, 31 Jan 2025 11:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:05 PM IST
सार
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रन से हराकर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। इस तरह टीम इंडिया ने 2019 से चला आ रहा विजयी अभियान जारी रखा। यह टीम इंडिया की घर में लगातार 17वीं सीरीज जीत है। अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में रविवार को खेला जाएगा, जिसमें जीत के साथ टीम इंडिया 4-1 से सीरीज खत्म करना चाहेगी।
विज्ञापन
166 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई।
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताश के पत्तों की तरह ढहा इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई, जो पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली 50+ ओपनिंग साझेदारी है। इसे रवि बिश्नोई ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर तोड़ा। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 39 रन बनाकर लौटे जबकि अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट को आउट किया। वह 23 रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे। उन्होंने 26 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने दो, लियाम लिविंगस्टोन ने नौ, जैकब बेथेल ने छह, ब्रायडन कार्स ने शून्य, जेमी ओवरटन ने 19, जोफ्रा आर्चर ने शून्य, साकिब महमूद ने एक और आदिल रशीद ने 10* रन बनाए। भारत के लिए हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। वहीं, अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली।

हर्षित राणा ने मचाया धमाल
कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर गेंदबाजी के लिए उतरे हर्षित राणा ने इस मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने डेब्यू के साथ तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह बतौर कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं। इस मैच में तेज गेंदबाज ने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन को शिकार बनाया।

12 के स्कोर पर भारत ने खोए तीन विकेट
इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 12 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए थे। साकिब महमूद ने संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोर्चा रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी हुई, जिसके दम पर टीम इंडिया ने अपने 50 रन पूरे किए।

रिंकू-अभिषेक के बाद शिवम और हार्दिक ने संभाला मोर्चा
पारी का आठवां ओवर फेंकने आए आदिल रशीद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक को जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया। वह 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि रिंकू ने 26 गेंदों में 30 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भारत का लक्ष्य 160 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां पचासा 27 गेंदों में जड़ा जबकि तिलक ने 31 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर चौथा पचासा जड़ा। दोनों इस मैच में 53-53 रनों की शानदार पारियां खेलने में कामयाब हुए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने पांच रन बनाए जबकि अर्शदीप शून्य और रवि बिश्नोई बिना खाता खोले नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने तीन, जेमी ओवरटन ने दो और ब्रायडन कार्स तथा आदिल रशीद ने एक-एक विकेट चटकाया।