{"_id":"65d191350e92e639230567b8","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-ravichandran-ashwin-set-to-rejoin-team-india-from-day-4-of-the-3rd-test-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, टीम इंडिया से आज फिर से जुड़ेंगे अश्विन, बीसीसीआई ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, टीम इंडिया से आज फिर से जुड़ेंगे अश्विन, बीसीसीआई ने दी जानकारी
Sun, 18 Feb 2024 10:41 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:41 AM IST
सार
अश्विन के बिना शनिवार को इंग्लिश टीम ने बाकी बचे आठ विकेट 112 रन बनाने में गंवा दिए थे। ऐसे में अश्विन जैसे चैंपियन गेंदबाज की वापसी से इंग्लिश खेमा जरूर परेशान होगा।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। रविचंद्रन अश्विन जो मां की तबीयत खराब होने की वजह से तीसरे दिन अचानक चेन्नई लौट गए थे, आज फिर से टीम से जुड़ जाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। यह इंग्लैंड के लिए बुरी खबर है। अश्विन के बिना शनिवार को इंग्लिश टीम ने बाकी बचे आठ विकेट 112 रन बनाने में गंवा दिए थे। ऐसे में अश्विन जैसे चैंपियन गेंदबाज की वापसी से इंग्लिश खेमा जरूर परेशान होगा। उनके आने से भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है। यशस्वी जायसवाल भी बल्लेबाजी के लिए वापस आ चुके हैं।
बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैमिली इमरजेंसी के लिए एक दिन की अनुपस्थिति के बाद टीम में आर अश्विन की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी जताई है। अश्विन और टीम मैनेजमेंट दोनों ने पुष्टि की है कि वह चौथे दिन से ही एक्शन में वापस आ जाएंगे और चल रहे टेस्ट मैच में टीम के लिए योगदान देना जारी रखेंगे।
टीम मैनेजमेंट, खिलाड़ियों, मीडिया और प्रशंसकों ने काफी समझदारी और सहानुभूति दिखाई है और परिवार की निजता और उनके महत्व का ध्यान रखा है। टीम और उनके फैंस इस चुनौतीपूर्ण समय में अश्विन के साथ खड़े रहे और अब सभी मैदान पर उनका स्वागत करने के लिए खुश हैं। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अश्विन और उनका परिवार अभी भी निजता का अनुरोध करते हैं क्योंकि वे इन चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को घर लौटे थे अश्विन
अश्विन ने शुक्रवार को फैमिली इमरजेंसी की वजह से तीसरे टेस्ट से हटने का फैसला लिया था। उससे कुछ घंटे पहले ही वह अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को इस घटना के बारे में अपडेट दिया था और लिखा कि अश्विन की मां मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही थीं। राजीव शुक्ला ने कहा- अश्विन की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें अपनी मां के साथ रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना होगा।

🚨 UPDATE 🚨: R Ashwin set to rejoin #TeamIndia from Day 4 of the 3rd India-England Test.#INDvENG | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/rU4Bskzqig
— BCCI (@BCCI) February 18, 2024