फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng 3rd test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England

IND vs ENG Live Streaming: लॉर्ड्स में अब तक 10 भारतीयों ने लगाए शतक, कब-कहां और कैसे देखें मैच? जानिए सबकुछ

Wed, 09 Jul 2025 05:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 09 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

Ind vs Eng Test Live Streaming: एजबेस्टन टेस्ट में जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टेस्ट टीम के हौसले बुलंद हैं और अब उसकी नजर तीसरे मैच में जीत पर होगी। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। फिलहाल, हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं..

विज्ञापन
Ind vs Eng 3rd test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारत बनाम इंगलैंड लाइव प्रसारण - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। एजबेस्टन टेस्ट में जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टेस्ट टीम के हौसले बुलंद हैं और अब उसकी नजर इस मैच में जीत पर होगी। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लीड्स में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने 336 रन से जीत हासिल कर इतिहास रचा था।
विज्ञापन

Ind vs Eng 3rd test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : ANI
गिल-जायसवाल के पास सुनहरा मौका
इस मैदान पर अब तक 10 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इनमें केएल राहुल ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी भी खेल रहे हैं। इस लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने आठ पारियों में तीन शतक लगाए। वहीं अजीत अगरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, एमएच मांकड़, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रवि शास्त्री और गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम लॉर्ड्स में एक-एक शतक लगाया। अब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के पास इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने का सुनहरा मौका है। दोनों इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs Eng 3rd test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारतीय टीम - फोटो : BCCI X
भारत का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड
भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे पहला टेस्ट 1932 में खेला था। अब तक 93 साल में टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 19 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ तीन जीते हैं। 12 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार मिली है और चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत ने यहां कपिल देव की कप्तानी में 1986 में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में 95 रन से मैच जीता था। साल 2021 में भारत ने यहां विराट कोहली की कप्तानी में 151 रन से जीत हासिल की थी। अब शुभमन गिल के पास लॉर्ड्स में जीत हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बनने का मौका है। गिल की टीम के पास वह पूरा दमखम है, जिससे वह जीत हासिल कर सकते हैं। हाल ही में उनकी टीम ने एजबेस्टन में इतिहास रचा था। भारतीय टीम एजबेस्टन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी और गिल पहले एशियाई कप्तान बने थे। अब वह लॉर्ड्स में भी कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

Ind vs Eng 3rd test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारतीय टीम - फोटो : ANI
हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार यानी 10 जुलाई से खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओहॉटस्टार (Jiohotsar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed