फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षर पटेल का एक और 'पंजा', लगातार दूसरे मैच में यह कमाल करने वाले बने तीसरे भारतीय 

Wed, 24 Feb 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd Test, Day 1: Axar Patel Gets Six Wickets, England All Out For 112
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी महज 112 रन पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर छह विकेट चटकाए।

IND vs ENG, 3rd Test, Day 1: Axar Patel Gets Six Wickets, England All Out For 112
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

इसी के साथ इस स्पिन गेंदबाज ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। वह लगातार दूसरे मैच में पांच विकेट हॉल लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि इशांत शर्मा को एक विकेट से संतोष करना पड़ा। 

IND vs ENG, 3rd Test, Day 1: Axar Patel Gets Six Wickets, England All Out For 112
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI

अपने इस उपलब्धि के साथ ही अक्षर एलीट क्लब में शामिल हो गए। अक्षर से पहले नरेंद्र हिरवानी और मोहम्मद निसार ने पहले दो टेस्ट मैचों में पांच विकेट हॉल करने का कमाल किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd Test, Day 1: Axar Patel Gets Six Wickets, England All Out For 112
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI

वहीं, अक्षर डे-नाइट टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी अक्षर ने अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीता था। अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अक्षर ने 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed