फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd Test: Ben Stokes reacts to criticism of including Jofra Archer in playing-11, know what he said

IND vs ENG: आर्चर को प्लेइंग-11 में शामिल करने को लेकर हुई आलोचना पर आई स्टोक्स की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Thu, 10 Jul 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Jul 2025 08:55 AM IST
सार

स्टोक्स ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, 'अगर हमें नहीं लगता कि वह गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है तो हम उसे चयन के लिए नहीं चुनते।'

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Ben Stokes reacts to criticism of including Jofra Archer in playing-11, know what he said
बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का आज से आगाज हो रहा है। यह मुकाबला ऐतिहासिल लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद टेस्ट प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। हालांकि, उनको शामिल करने को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने बयान दिए और इसकी आलोचना की। अब इस पर कप्तान बेन स्टोक्स का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की फॉर्म और फिटनेस पर बेवजह सवाल उठ रहे हैं। कप्तान ने कहा कि आर्चर चार साल के गैप के बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: Ben Stokes reacts to criticism of including Jofra Archer in playing-11, know what he said
जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड टीम - फोटो : ANI
वापसी की तैयारी के लिए आर्चर ने ससेक्स के लिए एक प्रथम श्रेणी मैच खेला। लार्ड्स टेस्ट से पहले कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि जोफ्रा ने वापसी के बाद पिछले ढाई साल में काफ़ी क्रिकेट खेला है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सफ़ेद गेंद से क्रिकेट खेला है और ससेक्स के लिए एक प्रथम श्रेणी मैच भी खेला है। उन्हें खेलते हुए बहुत अच्छा महसूस हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: Ben Stokes reacts to criticism of including Jofra Archer in playing-11, know what he said
स्टोक्स और गिल - फोटो : ANI
स्टोक्स ने कहा, 'अगर हमें नहीं लगता कि वह गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है तो हम उसे चयन के लिए नहीं चुनते।' स्टोक्स ने बारबाडोस में जन्में इंग्लैंड के इस क्रिकेटर के बचाव में कहा, 'जब भी आप मैदान पर उतरते हैं तो आप हमेशा खुद को जोखिम में डालते हैं। यह एक पेशेवर खेल है। हम सभी जानते हैं कि कुछ गड़बड़ हो सकती है लेकिन अगर हमें नहीं लगता कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, तो हम उसे नहीं चुनते।' स्टोक्स ने कहा कि आर्चर ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए जो जोश और दृढ़ संकल्प दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से उसने पिछले कुछ समय में चोटों से जूझते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है।'
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: Ben Stokes reacts to criticism of including Jofra Archer in playing-11, know what he said
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
इससे पहले भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में इस्तेमाल की जा रही ड्यूक्स गेंद की क्वालिटी की आलोचना की थी। पंत ने कहा कि उन्होंने लाल गेंद को इस हद तक बिगड़ते कभी नहीं देखा। ड्यूक्स की गेंद का आकार बिगड़ रहा है जिससे इस सीरीज में खिलाड़ी नियमित रूप से अंपायरों के पास जाकर गेंद को बदलने की मांग कर रहे हैं। गेंद के नरम होने के बाद गेंदबाजों को इससे कोई मदद नहीं मिल रही जिससे बल्लेबाज-गेंदबाज मुकाबला मुख्य रूप से नई गेंद तक ही सीमित रह गया है। गुरुवार 10 जुलाई से लार्ड्स में शुरू हो रहे टेस्ट से पहले पंत ने कहा कि गेंद एक बड़ी समस्या बन गई है और यह खेल के लिए अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed