फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG, 3rd T20: Match report: Jos Buttler and Mark wood heroic performance, England defeated India to take 2-1 lead

बटलर की पारी कोहली पर भारी, इंग्लैंड ने तीसरा टी-20 जीतकर सीरीज में ली 2-1 की बढ़त

Tue, 16 Mar 2021 11:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Mar 2021 11:00 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी-20 में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में बनाई 2-1 की लीड। जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो ने की अटूट साझेदारी। बटलर ने खेली अर्धशतकीय पारी।

विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd T20: Match report: Jos Buttler and Mark wood heroic performance, England defeated India to take 2-1 lead
जोस बटलर - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली (77*) की अंतिम ओवरों में खेली गई आतिशी पारी भी टीम को हार से न बचा सकी। इंग्लैंड ने ओपनर जोस बटलर (83*) की 11वीं अर्द्धशतकीय पारी की मदद से तीसरे टी-20 में दस गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत हासिल की। बेयरस्टो 40 रन पर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन


निमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी को उतरी भारतीय टीम को खराब शुरुआत से उबारते हुए कोहली और हार्दिक (17) ने छह विकेट पर 156 रन बनाने में मदद की। लक्ष्य का पीछा करते समय इंग्लैंड  ने जेसन राय (09) का विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन रॉय और डेविड मलान (18) ने दूसरे विकेट पर 58 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। पावरप्ले के छह ओवरों में मेहमान टीम ने एक विकेट पर 57 रन बना लिए थे। भारतीय स्पिनर चहल ने एक विकेट जरूर लिया लेकिन पहले दो ओवरों में 25 रन भी लुटा दिए। बटलर ने 26 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। मलान को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। बटलर को 76 रन पर चहल की गेंद पर कोहली ने जीवनदान भी दिया था जब वह कैच नहीं ले पाए थे। बटलर और बेयरस्टो ने तीसरे विकेट पर 77 रन की अटूट साझेदारी की। 

विज्ञापन

कोहली ने की केन की बराबरी
विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपना 11वां अर्द्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की बराबरी की। 

पावरप्ले में फिर खराब शुरुआत
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल सकी। इस मैच में वापसी करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (3/31) ने भारतीय शीर्ष क्रम को जमने ही नहीं दिया। लोकेश राहुल लगातार दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। 

न रोहित चले-न इशान: 
इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हुई लेकिन वह भी 17 गेंदों पर 15 रन की पारी ही खेल सके। राहुल और रोहित दोनों के विकेट वुड के ही खाते में गए। पिछले मैच में पदार्पण कर अर्द्धशतक बनाने वाले इशान किशन इस मैच में तीसरे क्रम पर उतरे थे लेकिन चार रन की पारी ही खेल सके। आतिशी शॉट लगाने के चक्कर में गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई और विकेटकीपर बटलर ने पीछे की ओर दौड़ लगातार आसान कैच पकड़ लिया। पावरप्ले में भारतीय टीम तीन विकेट पर 24 रन ही बना सकी। पहले टी20 में भी भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 22 रन बनाए थे। 

पंत हुए रनआउट:  
कप्तान विराट और ऋषभ पंत (25) के बीच चौथे विकेट पर 40 रन की साझेदारी हुई। लगा कि यह दोनों बल्लेबाज न केवल रनरेट बढ़ाने में सफल रहेंगे बल्कि भारत बड़ा स्कोर करने में भी सफल रहेगा लेकिन पंत 12वें ओवर में रनआउट हो गए। श्रेयस अय्यर (09) को मलान के हाथों कैच आउट कराकर वुड ने अपना तीसरा विकेट लिया। भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन बनाए थे। उस समय नहीं लग रहा था कि भारतीय टीम 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। 

विज्ञापन

डेथ ओवरों में बरसे कोहली : 
अंतिम पांच ओवरों में कोहली और हार्दिक ने अच्छी साझेदारी की। कोहली ने आर्चर के 16वें ओवर से बल्लेबाजी का गियर बदला और एक चौके और छक्के की मदद से 13 रन बटोरे। अगले ओवर में जॉर्डन को भी भारतीय कप्तान ने नहीं बख्शा। इस ओवर में 14 रन आए जिसमें डीप स्क्वॉयर पर लगा छक्का लगाया और अंतिम गेंद पर चौका जड़कर अपना 27वां अर्द्धशतक पूरा किया। वुड के अगले ओवर में कोहली ने दो छक्के लगाए। अंतिम पांच ओवर में 69 रन आए। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले हार्दिक अंतिम गेंद पर आर्चर के हाथों कैच आउट हो गए। 

अंतिम पांच ओवरों में तीसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन 
अंतिम पांच ओवरों में कोहली ने 20 गेंदों पर 49 रन बनाए जो किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में 16 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। खुद कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 गेंदों पर 49 रन बनाए थे और इस मैच में 17 गेंदों पर 49 रन बटोरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed