फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test Kevin Pietersen reacts on shubman Gill century says thank you

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने लगाया शतक तो गदगद हुए केविन पीटरसन, कही दिल की बात

Sun, 04 Feb 2024 05:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

शुभमन गिल पिछले कुछ वक्त से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। उन्होंने पिछले 11 महीनों में टेस्ट क्रिकेट में शतक तो छोड़िए एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। पिछली बार उनके बल्ले से मार्च 2023 में शतक आया था।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test Kevin Pietersen reacts on shubman Gill century says thank you
शुभमन गिल और केविन पीटरसन - फोटो : BCCI

विस्तार

11 महीने के लंबे इंतजार के बाद शुभमन गिल ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शतक लगाया। उन्होंने 104 रन की पारी खेली। उनका शतक उस वक्त आया जब टीम को इसकी आवश्यकता थी। गिल के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर केविन पीटरसन काफी खुश दिखाई दिए।  उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन


पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''थैंक्यू शुभमन गिल।'' उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में गिल का बल्ला खामोश रहा था। इस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पीटरसन ने दो फरवरी को गिल के समर्थन में ट्वीट कर उन्हें प्रोत्साहित किया था। उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस का उदाहरण देकर गिल को सपोर्ट करने की बात की थी। पीटरसन ने लिखा था कि गिल थोड़ा समय दीजिए। भारत के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज के भरोसे को कायम रखा और शानदार शतक लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गिल ने 2023 में लगाया था पिछला शतक
दरअसल, गिल पिछले कुछ वक्त से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। उन्होंने पिछले 11 महीनों में टेस्ट क्रिकेट में शतक तो छोड़िए एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। पिछली बार उनके बल्ले से मार्च 2023 में शतक आया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 235 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली थी।

सचिन-विराट के क्लब में शामिल हुए गिल
इंग्लैंड के खिलाफ शतक के साथ गिल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए। 24 की उम्र में 10 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं जबकि विराट दूसरे नंबर पर हैं। गिल ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 58.37 के स्ट्राइक रेट से 1063 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed