फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights and Match Reports as India Shines with Yashasvi Jaiswal Century

IND vs ENG: यशस्वी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल भारत को बचाया, फिर फेल हुए गिल और अय्यर; अश्विन से उम्मीद

Fri, 02 Feb 2024 05:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 05:57 PM IST
सार

यशस्वी के अलावा कोई भी दूसरा भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। 34 रन बनाने वाले शुभमन गिल भारत के लिए अब तक दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights and Match Reports as India Shines with Yashasvi Jaiswal Century
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 336 रन बना लिए हैं। पहले दिन कुल 93 ओवर का खेल हुआ और यशस्वी जायसवाल के कारण यह दिन भारत के नाम रहा। अब यशस्वी के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं और दूसरे दिन भारतीय टीम अपना स्कोर 500 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेगी। यशस्वी एक छोर पर जमे हैं, लेकिन दूसरे छोर पर अश्विन को उनका साथ देना होगा।
विज्ञापन


यशस्वी जायसवाल इस मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल चुके हैं। वह 257 गेंद पर 179 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 17 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। वहीं, अश्विन 10 गेंद में पांच रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में यशस्वी के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 34 रन बनाने वाले गिल दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। अपना पहला मैच खेल रहे रजत पाटीदारी ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights and Match Reports as India Shines with Yashasvi Jaiswal Century
यशस्वी और अक्षर - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 14 रन और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने भी 27 रन बनाए। श्रीकर भरत 17 रन बनाकर दिन के अंत में आउट हुए। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए। टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन ने एक-एक विकेट लिए। जो रूट को 14 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद कोई विकेट नहीं मिला।

यशस्वी ने बनाया रिकॉर्ड
यशस्वी भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं, जो 23 साल के होने से पहले भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। यशस्वी ने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज में 171 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उन्होंने भारत में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी से पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ऐसा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ये चारों खिलाड़ी मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं।

IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights and Match Reports as India Shines with Yashasvi Jaiswal Century
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
जायसवाल ने मैच के पहले दिन 179 रन बनाए और किसी भी टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों के क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में वह छठे स्थान पर हैं। शीर्ष पर वीरेंद्र सहवाग 228 रन के साथ हैं। वह 195 और 180 रन के साथ दूसरे और पांचवें स्थान पर भी हैं। वसीम जाफर 192 रन के साथ तीसरे और शिखर धवन 190 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। करुण नायर 232 रन के साथ पहले और सुनील गावस्कर 179 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights and Match Reports as India Shines with Yashasvi Jaiswal Century
विकेट मिलने के बाद एंडरसन - फोटो : BCCI
अनोखी सूची में शामिल हुए रजत
रजत पाटीदार ने भी भारत के लिए पहला मुकाबला खेला। वह 1980 के बाद से दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 30 साल से ज्यादा की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इस मामले में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं। रजत ने 30 साल 246 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला। वहीं, सूर्यकुमार ने 32 साल 148 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था।

जेम्स एंडरसन ने 41 साल की उम्र में यह मैच खेला और भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed