फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result

IND vs ENG: भारत ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को हराया, नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले तिलक का अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 25 Jan 2025 11:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2025 11:11 PM IST
सार

India vs England 2nd T20 Highlights: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम ने तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन
Trending Videos

तिलक ने दिलाई जीत 
भारत के लिए तिलक के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए, जबकि नौवें बल्लेबाज के रूप में उतरे रवि बिश्नोई पांच गेंदों पर नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्से ने तीन विकेट लिए और टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तिलक की पारी के सामने उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल राशिद, जैमी ओवरटन और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी नहीं रही भारत की शुरुआत 
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पांच विकेट 78 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन तिलक ने वॉशिंगटन के साथ साझेदारी कर टीम को उबारने की कोशिश की। वॉशिंगटन के आउट होने के बाद तिलक ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी इस मैच में टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दिला सकी। अभिषेक 12 और सैमसन पांच रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीन चौके लगाकर माहौल बनाया, लेकिन वह भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, ध्रुव जुरेल चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्दिक पांड्या भी सात रन ही बना सके। अक्षर पटेल से उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला भी ज्यादा नहीं चला और वह दो रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह छह रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। जब अर्शदीप आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 146 रन था और टीम कठिन स्थिति में दिख रही थी, लेकिन बिश्नोई ने तिलक का बखूबी साथ निभाया और तिलक ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। 

तिलक ने टी20 में बनाया अनोखा रिकॉर्ड 
तिलक ने ना सिर्फ अपनी इस पारी से भारत को जीत दिलाई, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में अनोखा रिकॉर्ड भी बना लिया। तिलक टी20 में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक का पिछली चार टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में स्कोर नाबाद 72, नाबाद 19, नाबाद 120 और नाबाद 107 रन है। इस तरह तिलक अबतक बिना आउट हुए लगातार 318 रन बना चुके हैं जो किसी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सर्वाधिक है। तिलक ने इस मामले में मार्क चापमैन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में टी20 में बिना आउट हुए लगातार 271 रन बनाए थे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 2022 में इस दौरान 240 रन और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने 2018 में बिना आउट हुए लगातार 240 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड के लिए बटलर फिर चमके
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन पहले टी20 की तरह चेन्नई में भी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, बटलर ने एक बार फिर टीम को मुश्किल से उबारा और 30 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। बटलर के अलावा ब्राइडन कार्से ने 17 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाने में सफल रहा। 

बटलर पहले टी20 की तरह चेन्नई में भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर लगातार दूसरा अर्धशतक लगाने से रोका। इसके बाद कार्से ने भी कुछ तेज पारी खेली और फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया जिससे इंग्लैंड की टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 13 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 13 और जैमी स्मिथ ने 22 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर नौ गेंदों पर 12 रन और मार्क वुड तीन गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed