फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd ODI 2025 Analysis India vs England Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs ENG: घर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीती, रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी

Sun, 09 Feb 2025 10:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Feb 2025 10:08 PM IST
सार

इंग्लैंड ने बेन डकेट और जो रूट की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 304 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 44.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर 308 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd ODI 2025 Analysis India vs England Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बेन डकेट और जो रूट की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 304 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 44.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर 308 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के उद्देश्य से उतरेगी।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंग्लैंड लगातार चौथा मैच हारा
दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड पर घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीत ली है। इसके अलावा विश्व कप 2023 के बाद से वनडे में यह इंग्लैंड की लगातार चौथी हार है। वहीं, पिछले 10 वर्षों में भारत के खिलाफ सफेद गेंद प्रारूप में यह इंग्लैंड की 10 मैचों में से नौवीं शिकस्त है। 300+ स्कोर करने के बाद इंग्लैंड को 28वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम ने 99 दफा वनडे में 300 से ज्यादा स्कोर खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और गिल के बीच हुई 136 रनों की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई थी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी हुई, जिसे जैमी ओवरटन ने तोड़ा। उन्होंने युवा बल्लेबाज गिल को 17वें ओवर में बोल्ड किया। 25 वर्षीय बल्लेबाज 52 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। गिल ने अपने वनडे करियर का 15वां पचासा 45 गेंदों में पूरा किया। 
विज्ञापन

हिटमैन ने की फॉर्म में वापसी
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद पर आउट हो गए। आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद मोर्चा श्रेयस अय्यर ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए हिटमैन के साथ 70 गेंदों की साझेदारी की। इस दौरान भारतीय कप्तान ने 76 गेंदों में 32वां शतक जड़ा। वह 90 गेंदों में 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने पारी के 30वें ओवर में आदिल रशीद के हाथों कैच कराया। 

इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 44, हार्दिक पांड्या ने 10, अक्षर पटेल ने 41* और रवींद्र जडेजा ने 11* रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवरटन ने दो विकेट लिए जबकि गस एटकिंसन, आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता मिली।

सॉल्ट और डकेट ने दिलाई अच्छी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को फिल सॉल्ट और बेन डकेट ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। डकेट ने 65 रन बनाए, जबकि पिछले कुछ समय से वनडे में फॉर्म के लिए जूझ रहे जो रूट ने 69 रनों की पारी खेली। 

रूट और डकेट के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाए जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। शुरुआत में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया, लेकिन अंत में उसके विकेट गिरते रहे जिससे भारत रन गति में लगाम लगाने में सफल रहा। हालांकि, इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। 

जडेजा ने बरपाया कहर
इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 26 रन, हैरी ब्रूक ने 31 रन, कप्तान जोस बटलर ने 34, आदिल राशिद ने 14, जैमी ओवरटन ने छह और गस एटकिंसन ने तीन रन बनाए। भारत के लिए जडेजा (03) के अलावा मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और डेब्यू करने वाले वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed