भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चल रहे पहले टेस्ट मैच में जो रूट एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान की बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। इससे पहले कि रूट आउट होते, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए साल का दूसरा और करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ दिया।
2 of 6
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 30 वर्षीय बल्लेबाज ने रनों के मामले में कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है। रूट अब अपने 100वें टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां 218 रन बनाए। इस मामले में रूट ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंजमाम ने 2004/05 में भारत के खिलाफ ही बंगलूरू में अपने 100वें टेस्ट में 184 रनों की पारी खेली थी।
3 of 6
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
रूट ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक लगाया और सर्वाधिक दोहरे शतक के मामले में राहुल द्रविड़, एलिस्टर कुक और ग्रीम स्मिथ की बराबरी कर ली। रूट अब सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में वाली हैमंड सात दोहरे शतक के साथ उनसे ऊपर हैं।
4 of 6
जो रूट
- फोटो : social media
रूट ने चेन्नई में बतौर कप्तान बड़ी पारी खेलने के मामले में दिग्गज सुनील गावस्कर को पछाड़ दिया। गावस्कर ने 1980 में यहां 166 रन बनाए थे जबकि रूट ने 218 रन बनाए। हालांकि चेन्नई में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में यहां 224 रनों की पारी खेली थी।
5 of 6
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के इस कप्तान ने चेन्नई में दोहरा शतक ठोकने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे अब इंग्लैंड की तरफ से भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले माइक गैटिंग ने 1984/85 में 207 रनों की पारी खेली थी।