फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 1st ODI: Shreyas Iyer Shuts Down Short-Ball Weakness, Smashes Jofra Archer For 2 consecutive Sixes

VIDEO: शॉर्ट गेंद खेलने में परेशानी? श्रेयस का आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब, आर्चर की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए

Fri, 07 Feb 2025 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Feb 2025 12:21 PM IST
सार

श्रेयस लंबे समय से शॉर्ट गेंद के खिलाफ परेशान होते रहे हैं। शॉर्ट गेंद को खेलने की उनकी क्षमता पर लगातार सवाल उठे हैं और यही उनका कमजोर पक्ष माना जाता है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने दिखाया कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI: Shreyas Iyer Shuts Down Short-Ball Weakness, Smashes Jofra Archer For 2 consecutive Sixes
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अपनी क्लास साबित की। उन्होंने नागपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। शुरुआती प्लान के हिसाब से तो श्रेयस की जगह भी प्लेइंग-11 में तय नहीं थी। मैच से एक रात पहले विराट कोहली के घुटने में तकलीफ हुई, जिसके बाद श्रेयस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। उन्होंने दोनों हाथों से मौके का फायदा उठाते हुए 36 गेंद में 59 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 11 ओवर शेष रहते 249 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस ने यह भी दिखाया कि उन्होंने अपने कमजोर क्षेत्रों पर काफी काम किया है, खासकर शॉर्ट गेंद के खिलाफ। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की लगातार दो शॉर्ट गेंदों पर दो छक्के लगाए।
विज्ञापन

श्रेयस शॉर्ट बॉल से रहे हैं परेशान
श्रेयस लंबे समय से शॉर्ट गेंद के खिलाफ परेशान होते रहे हैं। शॉर्ट गेंद को खेलने की उनकी क्षमता पर लगातार सवाल उठे हैं और यही उनका कमजोर पक्ष माना जाता है। हालांकि, इस मौके पर श्रेयस चुनौती के लिए तैयार थे। सातवें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करते हुए अय्यर ने अपने फुटवर्क और टाइमिंग का सही इस्तेमाल करते हुए लगातार दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस ने लगाए दो छक्के
ओवर की पांचवीं गेंद श्रेयस की कमर की ऊंचाई से ठीक ऊपर आई और उन्होंने उसे मिड विकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। अगली गेंद आर्चर ने फिर शॉर्ट डाली और यह श्रेयस के ऑफ साइड पर पिच हुई। श्रेयस ने इस गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से एक और छक्का लगाया। श्रेयस उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए थे, जब भारत ने 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। गिल ने 87 रन की पारी खेली। श्रेयस ने अपनी पारी में नौ चौकों और दो छक्के लगाए, जिससे भारत को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली।
विज्ञापन

भारत ने बनाई बढ़त
श्रेयस के आउट होने के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आए और अर्धशतक लगाकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अक्षर ने 52 रन की पारी खेली। इससे पहले शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेट दिया था। भारत की ओर से हर्षित राणा और अनुभवी रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed