फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Umpire Kettleborough refuses to signal Nasum Ahmed ball wide Virat Kohli ODI century, Watch Video

IND vs BAN VIDEO: विराट कोहली के शतक के बीच चर्चा में अंपायर कैटलबॉरो, नसुम की इस चाल को किया नाकाम, हुआ विवाद

Fri, 20 Oct 2023 08:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Oct 2023 08:35 AM IST
सार

नसुम उस चाल के तहत विराट को शतक से रोकना चाहते थे और शतक नहीं करवाना चाहते थे। हालांकि, कैटलबॉरो ने उनकी चाल को फेल कर दिया और विराट ने शतक पूरा किया।

विज्ञापन
IND vs BAN: Umpire Kettleborough refuses to signal Nasum Ahmed ball wide Virat Kohli ODI century, Watch Video
अंपायर कैटलबॉरो ने नसुम की गेंद को वाइड नहीं कहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप 2023 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज है। इस मैच में स्टार बैटर विराट कोहली ने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा। हालांकि, उनके शतक के बीच इस मैच के ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड कैटलबॉरो चर्चा में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद की एक चाल को नाकाम कर दिया। नसुम उस चाल के तहत विराट को शतक से रोकना चाहते थे और शतक नहीं करवाना चाहते थे। हालांकि, कैटलबॉरो ने उनकी चाल को फेल कर दिया और विराट ने शतक पूरा किया। हालांकि, अंपायर कैटलबॉरो के उस फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो नीचे देखें-
विज्ञापन

मैच के दौरान क्या हुआ?

दरअसल, भारतीय पारी के दौरान 41वां ओवर खत्म होने तक टीम ने तीन विकेट पर 255 रन बना लिए थे। जीत के लिए दो रन की जरूरत थी। 42वें ओवर में नसुम गेंदबाजी के लिए आए। तब विराट कोहली स्ट्राइक पर थे। नसुम ने चाल चलते हुए पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर चौथे-पांचवें स्टंप पर फेंकी। कोहली ने इसे विकेटकीपर के पास जाने दिया। हालांकि, इससे कोहली नाखुश दिखे। उन्होंने अंपायर की तरफ देखा लेकिन कैटलबॉरो ने उसे वाइड सिग्नल नहीं किया। अंपायर के इस फैसले से विराट को शतक पूरा करने का मौका मिला। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं आया। इसके बाद तीसरी गेंद को विराट ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया। इस तरह उन्होंने 97 गेंदों पर 48वां वनडे शतक पूरा किया। साथ ही इस छक्के से भारत ने जीत भी हासिल की। कुछ फैंस ने इसकी तुलना 2022 टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मैच में मोहम्मद नवाज की अश्विन के खिलाफ वाइड गेंद से की है। 




 

अंपायर के फैसले पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा

हालांकि, अब अंपायर कैटलबॉरो की आलोचना भी हो रही है। सोशल मीडिया पर आलोचकों का कहना है कि कोहली का शतक पूरा हो इस वजह से अंपायर ने लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद को भी वाइड नहीं कहा। विराट ने अपनी 103 रन की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। एक समय था जब विराट को शतक पूरा करने के लिए 15 रन की जरूरत थी। इस दौरान केएल राहुल ने भी सिंगल लेने से मना कर दिया था, ताकि विराट शतक पूरा कर सकें। अंत में अंपायर कैटलबॉरो के वाइड न देने पर भारतीय ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी हंसते और खिलखिलाते भी दिखे।






नियम क्या कहते हैं?

हालांकि, इस फैसले ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया। कुछ इस फैसले के पक्ष में हैं और कुछ इस फैसले के खिलाफ हैं। आइए जानते हैं नियम इसको लेकर क्या कहते हैं...

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब का वाइड को लेकर कई नियम हैं। एमसीसी के आर्टिकल 22.1.1 के मुताबिक, एक गेंद को स्ट्राइकर से दूर माना जाएगी, जब तक कि वह नॉर्मल क्रिकेट शॉट खेलने के लिए उसकी पहुंच के भीतर न हो। हालांकि, आईसीसी ने पिछले साल क्रिकेट के छोटे प्रारूप को ध्यान में रखते हुए वाइड के नियम में कुछ बदलाव किए थे। दरअसल, टी20 में कई बार ऐसा हुआ कि अंपायर ने उस गेंद को भी वाइड करार दिया, जब गेंदबाज बैटर के ऑफ साइड या लेग साइड शिफ्ट होने पर ऑफ स्टंप के बाहर या लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए वाइड के लिए बनाए गए नियम 22.1 में संशोधन किया गया था। इसमें संशोधन यह किया गया कि किसी गेंद को वाइड करार देने से पहले फील्ड अंपायर बल्लेबाज के शॉट लगाने के दौरान की पोजीशन को भी ध्यान रखेंगे। केवल विकेट से गेंद की दूरी को ही मानकर किसी गेंद को वाइड नहीं करार दिया जाएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)

वनडे क्रिकेट में सामान्य परिस्थिति में गेंद तब वाइड होती है, जब लेग स्टंप के बाहर पिच होती है और बाहर की तरफ जा रही होती है। हालांकि, इसके साथ एक शर्त भी है। अगर बल्लेबाज अपनी जगह से हिलता हुआ दिखाई पड़ता है और इसके बावजूद गेंद लेग स्टंप के बाहर चली जाती है। अंपायर तब यह ध्यान देते हैं कि उस बल्लेबाज का पहले जो स्टांस था, उसके मुताबिक गेंद उससे टकराती या नहीं। अगर गेंद उससे टकराती तो फिर उसे वाइड करार नहीं दिया जाता है। आसान भाषा में समझें तो बल्लेबाज अपनी जगह से हिलकर शॉट खेलने की कोशिश करता है तो फिर लेग स्टंप के बाहर की गेंद भी वाइड नहीं होती है।

World Cup 2023, Match 18 | Strategic Corner - Clash of Titans in the  Crucial World Cup Showdown | cricket.one - OneCricket

विराट के मामले में भी हुआ ऐसा

नसुम के खिलाफ भी विराट का स्टांस लेग स्टंप से बाहर चौथे स्टंप के पास था। नसुम के गेंद फेंकते ही विराट के फुटवर्क में बदलाव होता है और वह अपनी बाईं पैर को तीसरे स्टंप की ओर ले जाते हैं। यानी वह ऑफ स्टंप की तरफ मूव कर रहे थे। अंपायर कैटलबॉरो के नजरिये से अगर कोहली गेंद को खेलने के लिए अपनी जगह से नहीं हिलते तो वह बॉल उनके पैर पर जा लगती। इसलिए उन्होंने वाइड नहीं देने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed