फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Test Series: Bowling coach Morne Morkel statement on Team India, know what he said

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को लेकर गेंदबाजी कोच मोर्कल का बयान, जानें क्या कहा

Sat, 14 Sep 2024 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Sep 2024 03:32 PM IST
सार

मोर्कल को भारतीय खाना भी पसंद है। उन्होंने कहा, 'सुबह के नाश्ते में मुझे पूड़ी खाना अच्छा लगता है। मुझे डोसा और मलाई चिकन भी पसंद है लेकिन एक कोच होने के नाते मुझे खिलाड़ियों को दिखाना होगा कि मैं पोषण से भरपूर खाना खाता हूं। तभी खिलाड़ी आपका अनुसरण करेंगे।'

विज्ञापन
IND vs BAN Test Series: Bowling coach Morne Morkel statement on Team India, know what he said
गंभीर, नायर और मोर्कल - फोटो : @BCCI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुट गई है। भारतीय खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ चेपॉक में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते देखे गए। नए कोच गौतम गंभीर एंड टीम के लिए टेस्ट में यह पहली चुनौती है। गंभीर के साथ अभिषेक नायर, रेयान टेन डेशकाटे और मोर्ने मोर्कल कोचिंग टीम का हिस्सा हैं। मोर्कल ने इसी सीरीज से गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट को लेकर बयान दिया है। मोर्कल का मानना है कि भारतीय क्रिकेट की व्यवस्था अपने आप संचालित होती है और उनका लक्ष्य छोटे-छोटे तरीकों से इसे बेहतर बनाना होगा।
विज्ञापन

मोर्कल काफी समय से भारत में रह रहे हैंं। वह भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स के सहयोगी स्टाफ में भी शामिल थे। इसलिए वह भारतीय क्रिकेट की व्यवस्था से अच्छी तरह वाकिफ हैं और जानते हैं कि उन्हें इसमें किस तरह से काम करना है।मोर्कल ने बीसीसीआई टीवी से कहा, 'यहां एक ऐसी व्यवस्था है जो अपने आप संचालित होती है। इसलिए इसे सुरक्षित रखना और छोटे-छोटे तरीकों से इसे बेहतर बनाना ही लक्ष्य होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज को यह भी लगता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह हमेशा अपने-अपने विभाग में मोर्चा संभालेंगे और उनका काम उन्हें सर्वश्रेष्ठ सलाह देना होगा। जल्द ही 40 वर्ष के होने वाले मोर्कल ने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास उच्च स्तर के खिलाड़ी हैं जो हमेशा अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे। हमारी जिम्मेदारी उनका समर्थन करना और उन्हें सर्वोत्तम सलाह देना है जो हम दे सकते हैं।'
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 544 विकेट लेने वाले मोर्कल भारतीय खिलाड़ियों का पेशेवर रवैया देख कर भी हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा संकेत है और उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।' मोर्कल बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले लगाए गए अभ्यास शिविर में टीम से जुड़े और वह खिलाड़ियों के साथ भरोसा बनाने के साथ इस पर भी गौर कर रहे हैं कि वह उनकी कैसे मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए खिलाड़ियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना महत्वपूर्ण है। मैं इनमें से कई खिलाड़ियों के साथ खेला हूं और आईपीएल के कारण मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं। खिलाड़ियों के साथ दोस्ती और अच्छे संबंध बनाना बेहद महत्वपूर्ण होता है।' मोर्कल ने कहा, 'मैं खिलाड़ियों को समझने और उनके मजबूत और कमजोर पक्षोंं को जानने का प्रयास कर रहा हूं तथा आगामी श्रृंखला में उनके लक्ष्य तय करने में मदद करना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि हमसे जीत की उम्मीद होगी और सौभाग्य से जब मैं खेला करता था तब मुझे इसका अनुभव है। मैं अपने उस अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा करूंगा।' मोर्कल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ गेंदबाजी कोच के पद के लिए नियुक्त किए जाने की बातचीत खत्म होने के बाद उन्हें कुछ मिनट तक इस पर विश्वास नहीं हुआ।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'बीसीसीआई से फोन पर बातचीत खत्म होने के बाद मैं पांच मिनट तक अपने कमरे में बैठा रहा। मैंने अपनी पत्नी नहीं बल्कि पहले अपने पिताजी से बात की जबकि कहा जाता है कि पहले पत्नी को बताना चाहिए। इसलिए यह मेरे लिए खास पल था। मैंने उस पल का आनंद लिया और फिर अपने परिवार को बताया।' मोर्कल को भारतीय खाना भी पसंद है। उन्होंने कहा, 'सुबह के नाश्ते में मुझे पूड़ी खाना अच्छा लगता है। मुझे डोसा और मलाई चिकन भी पसंद है लेकिन एक कोच होने के नाते मुझे खिलाड़ियों को दिखाना होगा कि मैं पोषण से भरपूर खाना खाता हूं। तभी खिलाड़ी आपका अनुसरण करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed