{"_id":"66e18eb2d1a2bed81302f354","slug":"ind-vs-ban-test-2024-yashasvi-jaiswal-most-sixes-in-a-calendar-year-to-rohit-sharma-1000-runs-in-a-single-year-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: यशस्वी की नजरें मैकुलम के रिकॉर्ड पर होंगी, रोहित शर्मा भी इस विशेष सूची में शामिल होने के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: यशस्वी की नजरें मैकुलम के रिकॉर्ड पर होंगी, रोहित शर्मा भी इस विशेष सूची में शामिल होने के करीब
Wed, 11 Sep 2024 06:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Sep 2024 06:06 PM IST
सार
रोहित को इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। यशस्वी ने 14 मैचों में 60.76 के औसत से 1033 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वह इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले श्रीलंका के पाथुम निसांका से 102 रन पीछे हैं।
विज्ञापन
रोहित और यशस्वी
- फोटो : PTI
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने उतरेंगे। 37 वर्षीय रोहित को इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। रोहित के नाम इस साल 20 मैचों में 45 के औसत से 990 रन हैं जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। जायसवाल भी 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
यशस्वी ने 14 मैचों में 60.76 के औसत से 1033 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वह इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले श्रीलंका के पाथुम निसांका से 102 रन पीछे हैं। निसांका ने इस साल 23 मैचों में 1135 रन बनाए हैं। कुसल मेंडिस इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 32 मैचों में 31.74 के औसत से 1111 रन बनाए हैं। निसांका और मेंडिस 18 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल हैं। यशस्वी निसांका और मेंडिस को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे ये पूरी तरह इनके प्रदर्शन पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (2024 में)
| बल्लेबाज | मैच | रन |
| पाथुम निसांका | 23 | 1135 |
| कुसल मेंडिस | 32 | 1111 |
| यशस्वी जायसवाल | 14 | 1033 |
| रोहित शर्मा | 20 | 990 |
| जो रूट | 11 | 986 |
यशस्वी की नजरें छक्कों के रिकॉर्ड पर
यशस्वी उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट में इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। यशस्वी एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में आठ छक्के पीछे हैं। 2014 में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने नौ मैचों में 33 छक्के लगाए थे। अगर यशस्वी एक छक्का और लगाते हैं तो वह इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के 26 छक्कों को पीछे छोड़ देंगे। इस साल छह टेस्ट मैचों में यशस्वी ने 740 रन बनाए हैं और 26 छक्के जड़े हैं।
यशस्वी उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट में इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। यशस्वी एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में आठ छक्के पीछे हैं। 2014 में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने नौ मैचों में 33 छक्के लगाए थे। अगर यशस्वी एक छक्का और लगाते हैं तो वह इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के 26 छक्कों को पीछे छोड़ देंगे। इस साल छह टेस्ट मैचों में यशस्वी ने 740 रन बनाए हैं और 26 छक्के जड़े हैं।
एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
| बल्लेबाज | मैच | छक्के |
| ब्रेंडन मैकुलम | 09 | 33 |
| बेन स्टोक्स | 15 | 26 |
| यशस्वी जायसवाल | 06 | 26 |
| एडम गिलक्रिस्ट | 15 | 22 |