{"_id":"66fa46164dcfdfa9e902b774","slug":"ind-vs-ban-t20-series-teams-bangladesh-squad-for-t20i-series-against-india-announced-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान, शाकिब के संन्यास के बाद पहली सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान, शाकिब के संन्यास के बाद पहली सीरीज
Mon, 30 Sep 2024 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:03 PM IST
सार
ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की सबसे छोटे प्रारूप में 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर रकीबुल हसन की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है। सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। शाकिब अल हसन ने दूसरे टेस्ट से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की थी। ऐसे में उनके संन्यास के बाद बांग्लादेश की यह पहली टी20 सीरीज होगी। यह सीरीज छह अक्तूबर से खेली जाएगी। नजमुल हुसैन शांतो को टीम की कमान सौंपी गई है। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की सबसे छोटे प्रारूप में 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर रकीबुल हसन की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल
|
तारीख |
मैच |
जगह |
समय |
|
छह अक्तूबर |
पहला टी20 |
ग्वालियर |
शाम 7 बजे से |
|
नौ अक्तूबर |
दूसरा टी20 |
नई दिल्ली |
शाम 7 बजे से |
|
12 अक्तूबर |
तीसरा टी20 |
हैदराबाद |
शाम 7 बजे से |
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम का एलान हो चुका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत टी20 सीरीज खेलेगा। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को आराम दिया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल अभिषेक शर्मा को मौका दिया गया है।
केएल राहुल को नहीं मिला मौका
विकेटकीपर के तौर पर चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन और जितेश शर्मा को शामिल किया है, जबकि टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए केएल राहुल को टी20 में फिर मौका नहीं मिला है। राहुल टेस्ट सीरीज में भी पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं और अब उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, काउंटी चैंपियनशिप में प्रभावित करने के बाद भी युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज किया गया है।

मयंक यादव पहली बार टीम में, वरुण की वापसी
आईपीएल 2024 में अपनी गति से सभी को प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिल गया है, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है। वरुण ने भारत के लिए आखिरी बार टी20 विश्व कप 2021 में मुकाबला खेला था। मयंक ने लखनऊ सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल में चार मैचों में सात विकेट झटके थे और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 6.98 की रही थी। दूसरी तरफ, वरुण की तीन साल बाद टीम में वापसी सुनिश्चित हुई है। वरुण ने लगातार दो आईपीएल सीजन में प्रभावित किया था। उन्होंने 2023 सीजन में 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे, जबकि 2024 में 15 मैचों में 21 विकेट झटके थे।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव