फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ban: shivam dube ruled out of t20i series due to back injury bcci announces replacement

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए शिवम दुबे, टीम में शामिल किया गया यह खिलाड़ी

Sat, 05 Oct 2024 08:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Oct 2024 08:52 PM IST
सार

युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा की टीम में वापसी हुई है। उन्हें आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते देखा गया था। अब तक उन्होंने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 139.41 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
ind vs ban: shivam dube ruled out of t20i series due to back injury bcci announces replacement
शिवम दुबे-तिलक वर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को टीम में एक बदलाव किया है। शिवम दुबे की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। युवा ऑलराउंडर को पीठ की चोट की वजह से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सूर्या की अगुआई में खेली जाएगी सीरीज
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हाल ही में बोर्ड ने भारतीय टीम का एलान किया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत टी20 सीरीज खेलेगा। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को आराम दिया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल अभिषेक शर्मा को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक की हुई टीम में वापसी
युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा की टीम में वापसी हुई है। उन्हें आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते देखा गया था। अब तक उन्होंने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 139.41 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं। वहीं, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने सिर्फ दो विकेट चटकाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। 
विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed