फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ban: shakib al hassan took wicket of rohit sharma in t20, hitman had largest partnership for india

IND vs BAN: टी20 में शाकिब ने कितनी बार रोहित को आउट किया? सलामी जोड़ी के बीच इस विश्व कप की बड़ी साझेदारी

Sat, 22 Jun 2024 09:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Jun 2024 09:04 PM IST
सार

रोहित शर्मा को आउट करते ही शाकिब-अल-हसन के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। वह टी20 विश्व कप के इतिहास में 50 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
ind vs ban: shakib al hassan took wicket of rohit sharma in t20, hitman had largest partnership for india
शाकिब-रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

सुपर-8 में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच आज यह मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, शाकिब-अल-हसन को आउट किया। 
विज्ञापन

ind vs ban: shakib al hassan took wicket of rohit sharma in t20, hitman had largest partnership for india
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
23 रन बनाकर रोहित आउट
इस मुकाबले में टीम इंडिया को पहल झटका बांग्लादेश के स्टार ऑलाउंडर शाकिब-अल-हसन ने दिया। उन्होंने भारत के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर जाकिर अली के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 209.09 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्का निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ind vs ban: shakib al hassan took wicket of rohit sharma in t20, hitman had largest partnership for india
शाकिब अल हसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 क्रिकेट में तीसरी बार शाकिब ने चटकाया रोहित का विकेट
टी20 क्रिकेट में 37 वर्षीय गेंदबाज ने तीसरी बार रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। दोनों खिलाड़ियों का 16 पारियों में आमना-सामना हुआ जिसमें हिटमैन ने 116 गेंदों में 146 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.86 का रहा। इस विश्व कप में रोहित ने अब तक 102 रन बनाए हैं, जिसमें 52* रन की नाबाद पारी शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में वह सिर्फ आठ रन बना पाए थे।
विज्ञापन

ind vs ban: shakib al hassan took wicket of rohit sharma in t20, hitman had largest partnership for india
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारतीय सलामी जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए इस विश्व कपकी सबसे बड़ी साझेदारी 
इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच टी20 विश्व कप 2024 की भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई। बांग्लादेश के खिलाफ टीम को पहला झटका 39 रन के स्कोर पर लगा। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मैच में दोनों के बीच सिर्फ 11 रनों की साझेदारी हुई थी। वहीं, ग्रुप स्टेज पर 22 रन (आयरलैंड), 12 रन (पाकिस्तान) और एक रन (अमेरिका) की साझेदारी हुई थी। 

ind vs ban: shakib al hassan took wicket of rohit sharma in t20, hitman had largest partnership for india
शाकिब अल हसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
शाकिब के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
रोहित शर्मा को आउट करते ही शाकिब-अल-हसन के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। वह टी20 विश्व कप के इतिहास में 50 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं, लसिथ मलिंगा 38 और वानिंदु हसरंगा 37 विकेटों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed