फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ban rohit sharma speaks on winning match against bangaldesh shubman gill mohammed shami know details

IND vs BAN: जाकिर अली का कैच छूटने पर रोहित शर्मा ने दी सफाई, शुभमन गिल-मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर भी की बात

Thu, 20 Feb 2025 11:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Feb 2025 11:43 PM IST
सार

इस दौरान उपकप्तान शुभमन गिल ने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ा और मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन और खराब फील्डिंग पर बात की।

विज्ञापन
ind vs ban rohit sharma speaks on winning match against bangaldesh shubman gill mohammed shami know details
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 21 गेंदों के शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान उपकप्तान शुभमन गिल ने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ा और मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन और खराब फील्डिंग पर बात की।
विज्ञापन

ind vs ban rohit sharma speaks on winning match against bangaldesh shubman gill mohammed shami know details
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : X
खराब फील्डिंग पर रोहित ने जताई निराशा
दरअसल, बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के पास हैट्रिक लेने का मौका था। चौथी गेंद पर उन्होंने जाकिर अली को शिकार बनाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली थी, लेकिन रोहित शर्मा की एक गलती के कारण वह चूक गए। इस पर बात करते हुए हिटमैन ने कहा- वह एक आसान कैच था, जिस तरह का स्तर मैंने अपने लिए तय किया है उस हिसाब से मुझे वो कैच लपकना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ind vs ban rohit sharma speaks on winning match against bangaldesh shubman gill mohammed shami know details
शमी और गिल - फोटो : BCCI
गिल और शमी के प्रदर्शन से खुश हुए कप्तान
गिल की 101 रन की पारी और मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने यह मुकाबला जीत लिया। रोहित ने मैच के बाद कहा- आपको हर मैच से पहले आत्मविश्वास से भरा रहना होगा। मैच के दौरान हर स्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है। एक टीम के तौर पर मुझे लगता है कि हमने परिस्थितियों में खुद को अच्छी तरह से ढाल लिया।

मैच के दौरान आए उतार चढ़ाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा- इस स्तर के टूर्नामेंट में दबाब तो आता ही है लेकिन ऐसी ही पस्थितियों में अनुभव काम आता है। शमी हर परिस्थिति में हमारे काम आते हैं। मुझे लगा कि आप कैच छूटने की बात करेंगे लेकिन गिल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह देखना कमाल था। 
विज्ञापन

ind vs ban rohit sharma speaks on winning match against bangaldesh shubman gill mohammed shami know details
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
मैं काफी खुश हूं- शुभमन गिल
गिल ने 125 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। अपने शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए गिल ने कहा- यह निश्चित रूप से मेरे सबसे अच्छे शतकों में से एक था। आईसीसी टूर्नामेंट में यह मेरा पहला शतक है। मैं काफी खुश हूं। पिच आसान नहीं थी। शुरुआत में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। इसलिए मैंने तेज गेंदबाजो के खिलाफ क्रीज का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed