फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Rohit Sharma reminded Graeme Smith and Tamim Iqbal by batting despite injury

IND vs BAN: चोट के बावजूद रोहित शर्मा ने दिखाई हिम्मत, अंत तक की लड़ाई, ताजा हो गई स्मिथ-तमीम इकबाल की याद

Wed, 07 Dec 2022 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 07 Dec 2022 09:49 PM IST
सार

शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सभी हैरान रह गए। उस समय टीम इंडिया को जीत के लिए 44 गेंद पर 65 रन बनाने थे। रोहित ने अंत तक मैच में रोमांच बनाए रखा और 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए।

विज्ञापन
IND vs BAN Rohit Sharma reminded Graeme Smith and Tamim Iqbal by batting despite injury
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की। वह टीम इंडिया को जीत के करीब ले गए, लेकिन अंत में हार मिली। बुधवार (सात दिसंबर) को हिटमैन फील्डिंग के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगा बैठे। उसके बाद उनका एक्स-रे हुआ। उन्होंने फील्डिंग के दौरान कप्तानी नहीं की। केएल राहुल ने कमान संभाली। रोहित ओपनिंग करने आए तो ऐसा लगा कि वह मैच बल्लेबाजी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सभी हैरान रह गए। उस समय टीम इंडिया को जीत के लिए 44 गेंद पर 65 रन बनाने थे। रोहित ने अंत तक मैच में रोमांच बनाए रखा और 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में नौ विकेट पर 266 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने इस मैच को पांच रन से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली।

स्मिथ और तमीम की आई याद
चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने भी यादगार पारियां खेली हैं। ऐसे में जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आता है तो फैंस को स्मिथ और तमीम की याद आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN Rohit Sharma reminded Graeme Smith and Tamim Iqbal by batting despite injury
ग्रीम स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ के साथ क्या हुआ था?
2008-09 में आयोजित सीरीज के दौरान सिडनी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 445 रन बनाने थे। स्मिथ चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। फिर अफ्रीकी टीम के नौ विकेट पर 257 रन पर गिर गए। यहां से सब सोच रहे थे कि अब बल्लेबाजी के लिए कौन उतरेगा।

इतने में स्मिथ पवेलियन से बाहर आते दिखाई दिए। टूटे हुए हाथ से स्मिथ ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच ड्रॉ कराने के लिए अफ्रीकी टीम को आठ ओवर और खेलने थे। हालांकि, स्मिथ करिश्मा नहीं कर सके और अफ्रीकी टीम मैच हार गई। मिचेल जॉनसन ने 11 गेंद शेष रहते स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया। कंगारू टीम ने इस मैच को अपने नाम जरूर कर लिया, लेकिन अफ्रीकी कप्तान ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

IND vs BAN Rohit Sharma reminded Graeme Smith and Tamim Iqbal by batting despite injury
तमीम इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
तमीम ने एक हाथ से की थी बल्लेबाजी
2018 एशिया कप में बांग्लादेश का मुकाबला श्रीलंका से था। तमीम इकबाल मैच की शुरुआत में ही चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर हो गए थे। अस्पताल में पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्टर है। उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के जब 229 रन पर नौ विकेट गिर गए, तब लोगों को लगा की पारी यहीं समाप्त हो जाएगी। ऐसे में तमीम पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। उनके जज्बे को देखकर सभी हैरान थे और सबने उनकी तारीफ की। 

तमीम ने मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर टीम को 261 रन तक पहुंचाया। उन्होंने चार गेंद पर नाबाद दो रन बनाए। तमीम के ये दो रन क्रिकेट प्रेमियों को अभी भी याद हैं। बांग्लादेश ने 49.3 ओवर में 261 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 124 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed