{"_id":"66771333263ca8602501b99e","slug":"ind-vs-ban-result-t20-world-cup-2024-super-8-india-vs-bangladesh-match-key-highlights-records-analysis-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN : बांग्लादेश पर जीत के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा भारत, हार्दिक-कुलदीप का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN : बांग्लादेश पर जीत के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा भारत, हार्दिक-कुलदीप का दमदार प्रदर्शन
Sat, 22 Jun 2024 11:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:39 PM IST
सार
IND vs BAN Highlights T20 WC 2024 : भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
भारत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ 50 रनों से जीत दर्ज करते ही सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से जीत के साथ सुपर-8 में अपने विजय रथ का आगाज किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
ग्रुप-1 की अंक तालिका का हाल
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत के साथ ग्रुप-1 की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ उनके खाते में चार अंक हो गए हैं। इसके अलावा उनका नेट रनरेट +2.425 का हो गया है। वहीं, उन्हें अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को खेलना है। इस मैच में जीतते ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर खिसक गई है। फिलहाल उनके खाते में दो अंक हैं। पहला स्थान हासिल करने के लिए उन्हें रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हसन शांतो
- फोटो : ICC/T20 World Cup
ताश के पत्तों की तरह बिखरा बांग्लादेश का बल्लेबाजी क्रम
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को लिट्टन दास और तंजीद हसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई। लिट्टन 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तंजीद को कुलदीप यादव ने 66 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नाजमुल हसन शांतो के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। हालांकि, अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे शातों को बुमराह ने अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बांग्लादेश का बल्लेबाजों क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मैच में तौहीद ने चार, शाकिब अल हसन ने 11, महमुदुल्लाह ने 13, जाकिर अली ने एक, रिशाद हुसैन ने 24 रन बनाए। वहीं, मेहदी हसन और तंजीम क्रमश: पांच और एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप और बुमराह को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी एक विकेट चटकाया।

रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत ने बनाया टी20 विश्व कप का अपना तीसरा सर्वोच्च टोटल
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। भारत का इस विश्व कप में यह सर्वोच्च टोटल है। भारत ने इस तरह इस टूर्नामेंट के इतिहास का अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम का नॉर्थ साउंड स्टेडियम पर टी20 में यह सर्वाधिक स्कोर भी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस साझेदारी को और बड़ी नहीं कर सके और शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। रोहित का विकेट लेने के साथ ही शाकिब टी20 विश्व कप में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में बोला और उन्होंने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। कोहली हार्दिक के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वहीं, शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या का अच्छा साथ निभाया और 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रन का स्कोर पार कर लेगी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहे।