{"_id":"6676dd824dd8261b690baf0f","slug":"ind-vs-ban-pm-modi-congratulates-india-and-bangladesh-teams-before-t20-world-2024-match-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच के लिए पीएम मोदी ने दी दोनों टीमों को बधाई, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच के लिए पीएम मोदी ने दी दोनों टीमों को बधाई, कही यह बात
Sat, 22 Jun 2024 07:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:50 PM IST
सार
भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड शनदार है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 13 मैचों में से भारत ने 12 में जीत हासिल की है। टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने बांग्लादेश को पांच रनों से हराया था। वहीं, 2016 में खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में एक रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
शेख हसीना ने की पीएम मोदी से मुलाकात
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले भारत और बांग्लादेश मैच के लिए दोनों टीमों को बधाई दी। दोनों टीमें सुपर 8 में अपने-अपने दूसरे मैच में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के करीब पहुंचने के लिए जीत की तलाश करेगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है।
भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड शनदार है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 13 मैचों में से भारत ने 12 में जीत हासिल की है। टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने बांग्लादेश को पांच रनों से हराया था। वहीं, 2016 में खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में एक रन से जीत हासिल की थी।
पीएम मोदी ने दी दोनों टीमों को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा, "मैं दोनों टीमों को आज रात के विश्व कप मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं। बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है और हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।"
विज्ञापन
बांग्लादेश का टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने भारत के खिलाफ सुपर आठ चरण के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद इस मुकाबले से बाहर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेशः तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, राशिद हुसैन, मेहदी हसन, तंजिम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।