फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN ODI Series: Captain Rohit Sharma press conference Bangladesh will give tough challenge

IND vs BAN: वनडे सीरीज से पहले बोले कप्तान रोहित- बांग्लादेश से मिल सकती है कड़ी चुनौती, बेहतर खेल दिखाना होगा

Sat, 03 Dec 2022 06:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Dec 2022 06:44 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। हालांकि, टीम का पूरा ध्यान अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप है। इस सीरीज से भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी।

विज्ञापन
IND vs BAN ODI Series: Captain Rohit Sharma press conference Bangladesh will give tough challenge
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और लिटन दास ट्रॉफी के साथ - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद लंबे समय का ब्रेक लेने के बाद अब कई सीनियर खिलाड़ी वापसी को तैयार हैं। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए थे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह खिलाड़ी सीधे बांग्लादेश दौरे पर आए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। इसका जिक्र खुद कप्तान रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर किया। मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान सीरीज जीतने पर है। रोहित ने आज ही बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास के साथ ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। हालांकि, टीम का पूरा ध्यान अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप है। इस सीरीज से भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी। इस दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए ज्यादातर खिलाड़ियों को बांग्लादेश में खेलने का अनुभव नहीं है। इस सवाल पर रोहित ने कहा- हमारे खिलाड़ी इस तरह के माहौल में खेलने के अभ्यस्त हैं। सभी खिलाड़ी अपना नैचुरल खेल दिखाएंगे।

रोहित ने दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा- पिछले छह से आठ वर्षों में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर रही है। बांग्लादेश अब एक अलग और चुनौतीपूर्ण टीम में बदल चुकी है। हमें उनके खिलाफ आसानी से जीत नहीं मिली है। टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया मुकाबला भी नजदीकी रहा था। यह सीरीज भी आसान नहीं रहने वाली है। बांग्लादेश से हमें अच्छी चुनौती मिल सकती है।


 
विज्ञापन

रोहित ने कहा- हमें मेजबानों को हराने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा। बांग्लादेश की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। ऐसे में टीम जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में मैच प्रतिस्पर्धी और रोमांचक हो सकते हैं। भारतीय टीम भी जहां जाती है, उन्हें दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलता है, लेकिन बांग्लादेश में इसकी उम्मीद कम है। बता दें कि भारतीय टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं।

रोहित ने कहा- दर्शक दबाव बना सकते हैं। फील्डर्स पर दबाव बन सकता है। दर्शकों का जुनून देखते ही बनता है। हालात कैसे भी हों, बांग्लादेश के दर्शक अपनी टीम के साथ बने रहते हैं। हमारे कुछ खिलाड़ी पहली बार बांग्लादेश के दौरे पर आए हैं, लेकिन इससे चीजें नहीं बदलतीं। नए खिलाड़ियों पर दबाव होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है। भारत और बांग्लादेश दोनों को वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। 

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी भी चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उमरान मलिक को शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने कहा है कि हाल के समय में काफी ज्यादा मैच खेले जा रहे हैं। हालांकि, इससे टीम के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं हुई है। एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर आपको उत्साह बरकरार रखना पड़ता है। 

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम:
नजमुल हुसैन शांतो, यासिर अली, आसिफ हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, शाकिब अल हसन, अनामुल हक (विकेटकीपर), लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), नुरुल हसन (विकेटकीपर), इबादत हुसैन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासम अहमद, तस्कीन अहमद।

भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडेः 
 चार दिसंबर, ढाका
दूसरा वनडेः सात दिसंबर, ढाका
तीसरा वनडेः 10 दिसंबर, चटगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed