{"_id":"66766f27a73e00362d01d542","slug":"ind-vs-ban-live-streaming-telecast-t20-world-cup-super-8-when-where-and-how-to-watch-india-vs-bangladesh-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Live Streaming: भारत की नजर बांग्लादेश से लगातार पांचवां मैच जीतने पर, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN Live Streaming: भारत की नजर बांग्लादेश से लगातार पांचवां मैच जीतने पर, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच
Sat, 22 Jun 2024 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:59 AM IST
सार
India vs Bangladesh (IND vs BAN) T20 World Cup 2024 Live Streaming, Telecast: भारत ने एकमात्र टी20 मैच बांग्लादेश से 2019 में हारा था। इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चार मैच जीत चुकी है। आज जीत हासिल कर टीम इंडिया जीत का पंजा लगाना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC
विस्तार
टी20 विश्व कप में आज भारत का सामना बांग्लादेश से है। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर बांग्लादेश की टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अभी इससे टीम उबर भी नहीं सकी होगी कि उनका सामना टी20 की नंबर एक टीम भारत से होगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पुख्ता करने पर होगी, जबकि बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहने उतरेगी। हालांकि, उनके लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन
बांग्लादेश का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड खराब
बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में ठीक-ठाक रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम चार में से तीन मैच जीती थी और एक में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि सुपर-8 में भी यह टीम एक मैच हार चुकी है। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप जैसे गेंदबाजों से पार पाना होगा। बांग्लादेश का भारत के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड भी बेहद खराब है। उसने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में 13 मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में बांग्लादेश से एकमात्र टी20 हारा भारत
भारत बनाम बांग्लादेश प्लेइंग 11
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने एकमात्र टी20 मैच बांग्लादेश से 2019 में हारा था। इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चार मैच जीत चुकी है। आज जीत हासिल कर टीम इंडिया जीत का पंजा लगाना चाहेगी। इतना ही नहीं, टी20 विश्व कप में भी भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। चारों ही मैच टीम इंडिया ने जीते हैं।
भारत ने 2009 टी20 विश्व कप में नॉटिंघम में बांग्लादेश को 25 रन से हराया था, जबकि 2014 में मीरपुर में आठ विकेट से शिकस्त दी थी। 2016 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को बेंगलुरु में एक रन से शिकस्त दी थी, जबकि 2022 में भारत ने एडिलेड में बांग्लादेश की टीम को पांच रन से शिकस्त दी थी। आज भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में लगातार पांचवां मैच जीतने उतरेगी।
हम भारत बनाम बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

कब है भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला 22 जून यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।