{"_id":"63615c7744651b3486778374","slug":"ind-vs-ban-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-bangladesh-t20-world-cup-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN T20 Live Streaming: भारत की नजर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने पर, जानें कब और कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN T20 Live Streaming: भारत की नजर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने पर, जानें कब और कहां देखें मैच
Wed, 02 Nov 2022 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:05 PM IST
सार
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 91 फीसद मैच जीते। यानी भारत ने कुल 10 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को केवल एक मैच में जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। भारतीय टीम फिलहाल तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। टीम को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम पांच अंक लेकर ग्रुप-दो में शीर्ष पर है। उससे पहले भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया था।
विज्ञापन
ग्रुप-दो में फिलहाल नीदरलैंड को छोड़कर बाकी पांच टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में हैं। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को हराकर इस समीकरण को थोड़ा आसान करना चाहेगी। भारतीय टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो उसके सेमीफाइनल का दावा बेहद मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। भारत और बांग्लादेश में से जो भी टीम जीतेगी वह ग्रुप-दो में शीर्ष स्थान पर जगह बनाएगी। भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 91 फीसद मैच जीते। यानी भारत ने कुल 10 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को केवल एक मैच में जीत हासिल हुई। भारतीय टीम इस दबदबे को बरकरार रखने उतरेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला दो नवंबर यानी बुधवार को है।
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला दो नवंबर यानी बुधवार को है।
कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और बांग्लादेश का मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ (1:30) बजे से है। टॉस एक (1:00) बजे होगा।
भारत और बांग्लादेश का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ (1:30) बजे से है। टॉस एक (1:00) बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।