फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Big blow to the Indian team in the World Cup Allrounder Hardik Pandya injured against Bangladesh

IND vs BAN: हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ हुए चोटिल, स्कैन के बाद टीम से जुड़े; रोहित शर्मा ने दिया यह अपडेट

Thu, 19 Oct 2023 10:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 Oct 2023 10:09 PM IST
सार

IND vs BAN, Hardik Pandya Injury: चोट के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी करने का प्रयास किया। वह दौड़ नहीं पा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली से बात की। दोनों ने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया। कोहली और रोहित ने हार्दिक से बात की और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा।

विज्ञापन
IND vs BAN Big blow to the Indian team in the World Cup Allrounder Hardik Pandya injured against Bangladesh
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप के 17वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। नौवें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैच के दौरान चोटिल हो गए। अभी उनकी चोट को मेडिकल टीम देख रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह कितनी गंभीर है।
विज्ञापन

IND vs BAN Big blow to the Indian team in the World Cup Allrounder Hardik Pandya injured against Bangladesh
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास ने सामने की ओर शॉट खेला। हार्दिक ने उनके शॉट को अपने पैर से रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान उनके पैर में खिंचाव हो गया। मेडिकल टीम ने मैदान पर हार्दिक का उपचार किया। वह गेंदबाजी के लिए खड़े भी हुए, लेकिन दौड़ नहीं पाए। हार्दिक को बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह विराट कोहली ने ओवर को पूरा किया। बीसीसीआई ने बताया कि हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कैन के बाद वह वापस स्टेडियम लौट गए हैं। उनके स्कैन के रिपोर्ट का इंतजार सभी क्रिकेट प्रशंसक कर रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि उनकी मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है। चिंता की कोई बात नहीं है। हम शुक्रवार सुबह इस बारे में ज्यादा बात करेंगे और उसी के मुताबिक योजना बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN Big blow to the Indian team in the World Cup Allrounder Hardik Pandya injured against Bangladesh
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने गेंदबाजी करने का प्रयास किया। वह दौड़ नहीं पा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली से बात की। दोनों ने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया। कोहली और रोहित ने हार्दिक से बात की और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। हार्दिक ने गेंदबाजी की जिद छोड़ दी और मेडिकल टीम के साथ बाहर चले गए।
विज्ञापन

IND vs BAN Big blow to the Indian team in the World Cup Allrounder Hardik Pandya injured against Bangladesh
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), नसुम अहमद, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed