फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: After defeating Pakistan Bangladesh bowler nahid rana showed his anger to India said we are ready

IND vs BAN: पाकिस्तान की बखिया उधेड़ने के बाद बांग्लादेश के गेंदबाज ने दिखाई भारत को आंखें, बोला- हम तैयार हैं

Tue, 10 Sep 2024 01:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

युवा गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले मैच में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला, लेकिन दूसरे टेस्ट में नाहिद ने कुल पांच विकेट चटकाए।

विज्ञापन
IND vs BAN: After defeating Pakistan Bangladesh bowler nahid rana showed his anger to India said we are ready
नाहिद राणा - फोटो : @BCBtigers

विस्तार

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था और टीम की 0-2 से ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं नाहिद
युवा गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले मैच में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला, लेकिन दूसरे टेस्ट में नाहिद ने कुल पांच विकेट चटकाए। अब वह भारत के खिलाफ भी इस तरह का प्रदर्शन करने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश तैयार
बांग्लादेश क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें राणा को आगामी सीरीज के लिए बांग्लादेश की तैयारियों पर बात करते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा- निश्चित रूप से हम भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हमने अभ्यास शुरू कर दिया है। हम जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना अधिक हम मैच के लिए तैयार रहेंगे। भारत की टीम बहुत अच्छी है लेकिन जो टीम अच्छा खेल दिखाएगी उसे जीत मिलेगी।
विज्ञापन

डेब्यू मैच में गेंदबाजी से किया प्रभावित
राणा ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राणा ने आगे कहा- पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले मैंने कहा था कि मैं अपने देश के लिए कुछ हासिल करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि मुझसे जो उम्मीद की गई थी उस पर मैं खरा उतरा।

'मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा'
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा जहां की पिच से उछाल मिलने की उम्मीद है। राणा से पूछा गया कि वह क्या फिर से 152 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा- मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। रफ्तार को लेकर आप हमेशा भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। यह लय पर निर्भर करता है। मैंने कोई गति तय नहीं की है। मैं केवल टीम की रणनीति पर अमल करने की कोशिश करता हूं। मेरे दोस्त और मेरे गांव के लोग मेरे प्रदर्शन से वास्तव में बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed