फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Abhimanyu Easwaran can replace Rohit Sharma in Test series, Mukesh-Umran Malik in place of Shami

IND vs BAN: टेस्ट सीरीज में रोहित को रिप्लेस कर सकता है यह ओपनर, शमी की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

Thu, 08 Dec 2022 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Dec 2022 01:46 PM IST
सार

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 दिसंबर से होने जा रही है। रोहित की जगह केएल राहुल टेस्ट में कप्तानी करते दिख सकते हैं। वह इस दौरे के लिए उपकप्तान बनाए गए थे।

विज्ञापन
IND vs BAN: Abhimanyu Easwaran can replace Rohit Sharma in Test series, Mukesh-Umran Malik in place of Shami
अभिमन्यू ईश्वरन, मुकेश कुमार और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा चोटिल होकर भारत बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि रोहित इलाज के लिए भारत वापस लौटेंगे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी रोहित का बाहर होना तय माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत-ए टीम के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन को रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। अभिमन्यू हाल ही में भारत-ए के बांग्लादेश दौरे पर भी टीम इंडिया के कप्तान रहे थे। 
विज्ञापन

14 दिसंबर से शुरू हो रही है टेस्ट सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 दिसंबर से होने जा रही है। रोहित की जगह केएल राहुल टेस्ट में कप्तानी करते दिख सकते हैं। वह इस दौरे के लिए उपकप्तान बनाए गए थे। वहीं, चोटिल मोहम्मद शमी का भी टेस्ट सीरीज से बाहर होना लगभग तय है। उनकी जगह बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार या उमरान मलिक में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है। मुकेश पिछले कुछ समय से भारत-ए टीम के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। 

Bengal captain Abhimanyu Easwaran comes out to help migrant labourers |  Cricket News - Times of India
अभिमन्यू ईश्वरन
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अभिमन्यू ईश्वरन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया- अभिमन्यू ईश्वरन ने हाल ही में हुए 'ए' टेस्ट सीरीज में बैक टू बैक सेंचुरी लगाई थी। साथ ही वह ओपनर भी हैं। ऐसे में वह सिलहट में दूसरा 'ए' टेस्ट खत्म होने के बाद चटोग्राम में भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं। ईश्वरन ने बांग्लादेश की 'ए' टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में 141 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन स्टंप होने तक उन्होंने नाबाद 144 रन बनाए हैं।

Ind A vs NZ A - 1st Unofficial Test - Mukesh Kumar's old-school virtues  make immediate impact on India A debut
मुकेश कुमार
विज्ञापन

राहुल और गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं

रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आने के बावजूद ईश्वरन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। केएल राहुल और शुभमन गिल दोनों टेस्ट में ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं, इस सीरीज से स्पिनर रवींद्र जडेजा की भी टीम में वापसी होगी। एशिया कप में जडेजा को घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। तब से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। अब वह टेस्ट सीरीज में अश्विन के साथ स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे।

 

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

अक्षर पटेल भी टीम में हैं। वहीं, बैकअप के तौर पर बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को भारतीय ए टीम से बुलाया जा सकता है। सौरभ भी भारत की ए टीम के साथ बांग्लादेश दौरे पर हैं। इसके अलावा चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को भी बैकअप के तौर पर बुला सकते हैं। सूर्यकुमार पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें जल्द टेस्ट में मौका मिलेगा। सूर्या ने पहले ही यह कन्फर्म किया है कि वह मुंबई के लिए इस सीजन रणजी ट्रॉफी का दूसरा मैच खेलेंगे।  

UP's left-arm spinner Saurabh Kumar ready for Sri Lanka Test | Cricket -  Hindustan Times
सौरभ कुमार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (चोटिल), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी (चोटिल), मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed