फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ban 1st test 2022 live streaming telecast channel where how to watch india vs bangladesh match online

IND vs BAN Test Live Streaming: सात साल बाद बांग्लादेश में टेस्ट खेलेगा भारत, जानें कब-कहां देखें मुकाबला

Tue, 13 Dec 2022 08:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 13 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

India vs Bangladesh (IND vs BAN) 1st Test Live Streaming, Telecast: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम 11 टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें नौ में उसे जीत मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ हुए। बांग्लादेश की जमीन पर भारती टीम 2015 के बाद टेस्ट खेलेगी।

विज्ञापन
ind vs ban 1st test 2022 live streaming telecast channel where how to watch india vs bangladesh match online
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI/Twitter

विस्तार

भारत और बांग्लादेश की टीमें वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। वनडे सीरीज में 1-2 से हारने के बाद टीम इंडिया टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। राहुल के नेतृत्व में इस साल भारत एक मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसमें टीम इंडिया को हार मिली थी। ऐसे में राहुल अपनी कप्तानी में पहली जीत के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम 11 टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें नौ में उसे जीत मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ हुए। बांग्लादेश की जमीन पर भारती टीम 2015 के बाद टेस्ट खेलेगी। तब दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था और वह ड्रॉ रहा था। भारत को बांग्लादेश में पिछली जीत 2010 में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट?

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच में 14 दिसंबर यानी बुधवार से खेला जाएगा।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और बांग्लादेश का मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव (Sony Liv) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश:
नजमुल हसन शांतो, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, एबादत हुसैन, खालिद अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नुरुल हसन, यासिर अली, जाकिर हसन, रेजौर रहमान राजा।

भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed