{"_id":"655a08e4a46a8de2f00482e5","slug":"ind-vs-aus-world-cup-final-india-all-out-first-time-in-this-tournament-check-the-records-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: इस विश्व कप में पहली बार ऑल आउट हुई टीम इंडिया, जानें क्या कहते हैं आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: इस विश्व कप में पहली बार ऑल आउट हुई टीम इंडिया, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
Sun, 19 Nov 2023 06:39 PM IST
श्वेता महतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:39 PM IST
सार
इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया के सामने ऑल आउट हो गई। अबतक खेले गए सभी वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को देखें तो भारत 10 बार ऑलआउट हुई है, जिसमें से सात मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं एक मैच टाई भी रहा।
विज्ञापन
विश्व कप 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 240 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा हुआ कि टीम इंडिया विपक्षी टीम के सामने ऑल आउट हो गई। दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारत लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचा है और इन सभी मुकाबलों में भारत एक बार भी ऑल आउट नहीं हुआ।
टूर्नामेंट में पहली बार ऑल आउट हुई टीम इंडिया
इस टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने छह विकेट शेष रहते ही मैच जीत लिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भारत ने आठ विकेट से मुकाबला जीता था। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 192 रनों के लक्ष्य को सात विकेट से जीता था। बांग्लादेश के खिलाफ अपने चौथे मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था।
छठे मैच में बारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी और नौ विकेट खोकर 229 रन बनाया था। सातवें मैच में श्रीलंका के सामने भारत ने आठ विकेट खोकर 357 रन का लक्ष्य रखा था। आठवें मुकाबले में पांच विकेट खोकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 326 रन बनाया था। नौवें मैच में भारत ने चार विकेट खोकर 410 रनों का लक्ष्य नीडरलैंड को दिया था। वहीं सेमीफाइनल में (दसवें मैच) न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने चार विकेट खोकर 397 रन बनाया था। ये सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया के सामने ऑल आउट हो गई। अबतक खेले गए सभी वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को देखें तो टीम इंडिया 10 बार ऑलआउट हुई है, जिसमें से सात मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं एक मैच टाई भी रहा। केवल वर्ल्ड कप 2011 में ही भारत ऑल आउट होकर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला जीती थी। इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जोश इंगलिश ने पांच कैच लेकर वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने।