{"_id":"6559cd4237e1d79b480ffe48","slug":"ind-vs-aus-world-cup-2023-final-ceremony-perform-pop-singer-dua-lipa-and-pritam-see-in-photos-2023-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल का धमाकेदार आगाज, वायु सेना के एयर-शो ने जीता फैंस का दिल, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल का धमाकेदार आगाज, वायु सेना के एयर-शो ने जीता फैंस का दिल, VIDEO
Sun, 19 Nov 2023 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:25 PM IST
सार
भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 2023 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल को आकर्षक बनाते हुए और दर्शकों को रोमांचित करते हुए स्टेडियम के ऊपर फ्लाईपास्ट किया।
विज्ञापन
विश्व कप 2023 के दौरान एयर शो
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत है। टीम इंडिया 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, विश्व कप के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भिड़ रही है। पिछली बार 2003 में ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
एयर शो
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 2023 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल को आकर्षक बनाते हुए और दर्शकों को रोमांचित करते हुए स्टेडियम के ऊपर फ्लाईपास्ट किया। इस एयरशो के देखकर फैंस काफी रोमांचित हो गए और उन्होंने खुशी से चीयर भी किया।
#WATCH | Air show underway by IAF's Surya Kiran Aerobatic Team over the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad#ICCCricketWorldCup23 pic.twitter.com/50PnUmUuRV
— ANI (@ANI) November 19, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर शो
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 हॉक ने एयर शो का प्रदर्शन किया और कलाबाजी दिखाई। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का गठन 1996 में किया गया था और इसमें उच्च प्रशिक्षित आईएएफ पायलट शामिल रहे जिन्हें एरोबेटिक्स में विशेषता हासिल है। टीम ने हॉक एमके 132 विमान को उड़ाते हुए दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। टीम ने शुक्रवार और शनिवार को रिहर्सल की थी।
एयर शो
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। इस बीच भारतीय टीम की जीत के लिए देश भर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं ताकि पुरुष तीसरी बार खिताब जीत सकें।
Surya Kiran aerobatic team at Narendra modi Stadium (Ahmedabad)#INDvAUS #INDvsAUSfinal #CWC2023Final #hotstar pic.twitter.com/vDHwFTLUx8
— Pankaj Thakur (@Thakurpankaj563) November 19, 2023
#WATCH | Gujarat: Indian Air Force (IAF)'s Suryakiran aerobatic team conducts rehearsal at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad ahead of the 2023 World Cup Final, which will take place tomorrow, November 19.#ICCCricketWorldCup pic.twitter.com/lpUKI9wtV7
— ANI (@ANI) November 18, 2023