फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Why did not Rinku Singh get six runs on a six India vs Australia match know last over thrill

IND vs AUS: रिंकू सिंह के छक्के पर क्यों नहीं मिले छह रन? ऐसा था भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के अंतिम ओवर का रोमांच

Thu, 23 Nov 2023 11:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Nov 2023 11:25 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा। इसमें टीम इंडिया के तीन विकेट गिरे और रिंकू सिंह के छक्के पर भारत के छह रन नहीं मिले।

विज्ञापन
IND vs AUS Why did not Rinku Singh get six runs on a six India vs Australia match know last over thrill
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत से शुरुआत की। उसने विशाखापट्टन में गुरुवार (23 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया दो विकेट से जीत हासिल की। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा। इसमें टीम इंडिया के तीन विकेट गिरे और रिंकू सिंह के छक्के पर भारत के छह रन नहीं मिले।
विज्ञापन


भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को जीत के लिए छह गेंदों पर सात रन बनाने थे। रिंकू सिंह ने अंत तक खड़े रहकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन


आखिरी ओवर का रोमांच
गेंद क्या हुआ
19.1 रिंकू सिंह ने चौका लगाया
19.2 रिंकू सिंह ने एक रन लिया
19.3 अक्षर पटेल आउट
19.4 रवि बिश्नोई रन आउट
19.5 अर्शदीप सिंह रन आउट, एक रन मिला
19.5 सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल करार, एक रन मिला

IND vs AUS Why did not Rinku Singh get six runs on a six India vs Australia match know last over thrill
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू के छक्के पर क्यों नहीं मिले छह रन?
आखिरी गेंद पर एक रन बनाने थे। रिंकू स्ट्राइक पर थे। अगर वह आउट हो जाते या रन नहीं बना पाते तो मुकाबला सुपर ओवर में जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया। दुर्भाग्य से यह रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज के बाहर था और इसे अंपायर नो-बॉल करार दिया। ऐसे में छक्के की जगह एक रन भारत के खाते में जुड़ा और टीम इंडिया एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत गई। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

IND vs AUS Why did not Rinku Singh get six runs on a six India vs Australia match know last over thrill
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या और ईशान ने की शतकीय
टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। यशस्वी जायसवाल ने 21 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

IND vs AUS Why did not Rinku Singh get six runs on a six India vs Australia match know last over thrill
जोश इंगलिश - फोटो : सोशल मीडिया
इंगलिश का शतक नहीं आया काम
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed