India
172/2 (14.4 ov)
West Indies
171/10 (19.1 ov)
India won by 8 wickets
{"_id":"6522d2e9ea9716741a052b78","slug":"ind-vs-aus-wc-2023-fans-remember-2019-wc-semifinal-ind-vs-nz-as-rohit-sharma-ishan-kishan-shreyas-iyer-out-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत ने दो रन पर गंवाए तीन विकेट, फैंस को आई 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की याद; जानें तब क्या हुआ था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत ने दो रन पर गंवाए तीन विकेट, फैंस को आई 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की याद; जानें तब क्या हुआ था
Sun, 08 Oct 2023 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 08 Oct 2023 09:39 PM IST
सार
भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा, साथ ही श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। मिचेल स्टार्क ने ईशान किशन को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।
विज्ञापन
2023 विश्व कप में दो रन पर तीन विकेट गिरे और 2019 विश्व कप में पांच पर तीन विकेट गिर गए थे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को दो रन के कुल स्कोर पर तीन बड़े झटके लगे। रोहित शर्मा की टीम ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत शुरुआत की थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट लिए थे, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 199 रन पर आउट हो गई थी। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम यह स्कोर आसानी से चेज कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने भारतीय पारी के शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को दिया झटका
भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा, साथ ही श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। मिचेल स्टार्क ने ईशान किशन को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। किशन का शॉट सिलेक्शन बेहद खराब रहा क्योंकि उन्होंने बाहर जाती गेंद का पीछा किया, जिसके परिणामस्वरूप गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े कैमरन ग्रीन के पास चली गई। ग्रीन ने कोई गलती नहीं की। किशन के आउट होने से नाखुश दिख रहे रोहित शर्मा भारत को वह स्थिरता नहीं दे सके जिसकी टीम को जरूरत थी क्योंकि वह खुद जोश हेजलवुड का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भी हुआ था कुछ ऐसा
हेजलवुड की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद रोहित ने रिव्यू का विकल्प चुना, लेकिन फैसला 'अंपायर्स कॉल' का रहा। श्रेयस अय्यर ने हेजलवुड के ओवर की आखिरी गेंद पर कवर ड्राइव करने का प्रयास किया, लेकिन डेविड वॉर्नर को आसान कैच थमा बैठे, जिससे भारत का स्कोर दो रन पर तीन विकेट हो गया। इस स्थिति ने फैंस को 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल की याद दिला दी। ऑस्ट्रेलिया से पहले वह विश्व कप में भारत का आखिरी विश्व कप मैच था। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अपने पहले तीन विकेट केवल पांच रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। तब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। उस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई थी।
फैंस हैरान रह गए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद स्टेडियम में स्तब्ध दर्शक पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए थे क्योंकि उनकी उम्मीदें तब विराट कोहली और केएल राहुल के कंधों पर टिकी थीं, जिन्हें भारत की पारी को फिर से संवारने का चुनौतीपूर्ण काम सौंपा गया था। हालांकि, इन दोनों इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और शतकीय साझेदारी निभाई। विराट कोहली ने वनडे करियर का 67वां और केएल राहुल ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक लगाया।