WI Inning
176/7 (18 ov)
Target: 224
Shamar Springer 5(2)*
Roston Chase 2 (1)
WI need 48 runs in 12 remaining balls
{"_id":"63e3989264aa7f39c30ab840","slug":"ind-vs-aus-virat-kohli-ravindra-jadeja-to-pat-cummins-david-warner-players-made-these-posts-before-test-series-2023-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: विराट कोहली-रवींद्र जडेजा से लेकर कमिंस-वॉर्नर तक, टेस्ट सीरीज पहले खिलाड़ियों ने किए ये पोस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: विराट कोहली-रवींद्र जडेजा से लेकर कमिंस-वॉर्नर तक, टेस्ट सीरीज पहले खिलाड़ियों ने किए ये पोस्ट
Wed, 08 Feb 2023 06:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 08 Feb 2023 06:11 PM IST
सार
मैच से एक दिन पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और ओपनर डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर मुकाबले को लेकर पोस्ट किया।
विज्ञापन
विराट कोहली, रोहित शर्मा और पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चार मुकाबले खेले जाएंगे। नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व दोनों देशों के कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सीरीज के लिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं। मैच से एक दिन पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और ओपनर डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर मुकाबले को लेकर पोस्ट किया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली ने लिखा कि वह कल से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए तैयार हैं। यह हमेशा रोमांचक सीरीज होती है। विराट की बात करें तो उनके लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वह बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टी20 के बाद वनडे में जबरदस्त पारियां खेली हैं। अब फैंस को टेस्ट में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। विराट नवंबर 2019 से टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए हैं। वह सीरीज में इस सूखे को समाप्त करना चाहेंगे।
Running into BGT starting tomorrow 🤩. Always a exciting series to be a part of 🏏 pic.twitter.com/lgi4uvHrA7
— Virat Kohli (@imVkohli) February 8, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी एक पोस्ट किया। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुधवार (आठ फरवरी) को 14 साल पूरे हो गए। उन्होंने टेस्ट जर्सी में तस्वीर खिंचवाई। जडेजा ने लिखा, ''आज 14 साल पूरे।'' जडेजा ने आठ फरवरी 2009 को पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जडेजा चोट के बाद वापसी करने वाले हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलकर अपनी फिटनेस को साबित किया है। जडेजा के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। वह खतरनाक गेंदबाजी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी से बड़ा योगदान दे सकते हैं।
Just 14 yrs old today. #internationaldebut #8feb2009 pic.twitter.com/aav77hERDF
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 8, 2023
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और ओपनर डेविड वॉर्नर भी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। कमिंस ने रोहित के साथ ट्रॉफी वाली तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कल से शुरू हो रही है। इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। वहीं, डेविड वॉर्नर ने लिखा कि वह भारत आकर उत्साहित हैं और कल बैट निकालने का इंतजार नहीं कर सकते।
Pumped for this one!#BorderGavaskarTrophy starting tomorrow. 🏏 🇦🇺 pic.twitter.com/dNBeFOk3oh
— Pat Cummins (@patcummins30) February 8, 2023
View this post on Instagram