फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS VIDEO: Yashasvi Jaiswal out on first Ball of Adelaide Day night test, Mitchell Starc took revenge

VIDEO: पर्थ में यशस्वी ने जमकर की थी धुनाई, एडिलेड में स्टार्क ने इस तरह लिया बदला, पहली गेंद पर भेजा पवेलियन

Fri, 06 Dec 2024 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

दूसरे टेस्ट में जब स्टार्क ने यशस्वी को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह किसी टेस्ट की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS VIDEO: Yashasvi Jaiswal out on first Ball of Adelaide Day night test, Mitchell Starc took revenge
स्टार्क ने यशस्वी को आउट किया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। यह एक डे नाइट टेस्ट है और पिंक बॉल से खेला जा रहा है। मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इस तरह स्टार्क ने पर्थ में उनकी धुनाई और स्लेजिंग का बदला ले लिया। स्टार्क की मैच की पहली गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाकर लेग स्विंग हुई और पैड पर जाकर टकराई। उन्हें नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े राहुल से डीआरएस के लिए बात की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। इस तरह भारत को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। यशस्वी ने पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाया था। 
विज्ञापन

यशस्वी ने स्टार्क को किया था स्लेज

दरअसल, पर्थ में पहले टेस्ट के दौरान यशस्वी अपनी शतकीय पारी के दौरान स्टार्क को स्लेज करते दिखे थे। स्टार्क ने यशस्वी को घूर कर देखा तो यशस्वी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। हालांकि, दोनों के बोलने का लहजा हंसी मजाक वाला था। भारत की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर में स्टार्क ने ऑफ स्टंप के ठीक बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी, जिससे यशस्वी ने ड्राइव कर बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। स्टार्क यशस्वी को घूरने के बाद मुस्कुराए भी। अगली ही गेंद पर यशस्वी ने एक स्ट्रेट शॉट खेला और शानदार डिफेंस दिखाया। उन्होंने स्टार्क को एक स्पष्ट संदेश भेजा कि वह डरे हुए नहीं हैं। इसके बाद भी जब स्टार्क ने उन्हें घूरकर देखा तो यशस्वी ने कहा- आप मुझे बहुत धीमी गति से गेंद फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क ने यशस्वी से लिया बदला

अब दूसरे टेस्ट में जब स्टार्क ने यशस्वी को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह किसी टेस्ट की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पेड्रो कॉलिंस की बराबरी की। दोनों ने तीन-तीन बार ऐसा किया। वगीं, रिचर्ड हेडली, ज्यॉफ आर्नोल्ड, कपिल देव और सुरंगा लकमल दो-दो बार के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। स्टार्क के यशस्वी को आउट करने का वीडियो-
विज्ञापन

भारत ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की वापसी हुई है। टॉस के दौरान उन्होंने बताया कि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। यानी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ही ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हुई है। देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में एक बदलाव है। जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed