फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Venkatesh Prasad blasts at Rohit Sharma on defending KL Rahul, told truth with stats

IND vs AUS: केएल राहुल का बचाव करने पर वेंकटेश प्रसाद ने लगाई रोहित शर्मा की क्लास, आंकड़ों के साथ बताई सच्चाई

Mon, 20 Feb 2023 07:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

रोहित ने केएल राहुल के विदेशी पिचों पर रन बनाने की क्षमता की तारीफ की थी। वेंकटेश ने इसी बयान के आधार पर आंकड़ों के साथ सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Venkatesh Prasad blasts at Rohit Sharma on defending KL Rahul, told truth with stats
वेंकटेश प्रसाद ने रोहित और राहुल पर निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने रविवार को टीम की घोषणा की। केएल राहुल को खराब फॉर्म के बावजूद स्क्वॉड में जारी रखा गया है। हालांकि, उनसे उपकप्तान का पद छीन लिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल का बचाव किया था और कहा था कि वे उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। अब भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने रोहित के बयान के जरिये राहुल पर निशाना साधा है। वेंकटेश राहुल पर पहले भी निशाना साध चुके हैं। वेंकटेश ने कहा था कि राहुल को लेकर टीम इंडिया पर पक्षपात के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

दरअसल, रोहित ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- हाल के दिनों में केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर काफी बातें हुई हैं। हमारे लिए टीम मैनेजमेंट के रूप में हम सिर्फ राहुल ही नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी की क्षमता को देखते हैं। मुझसे पहले भी बहुत सारे खिलाड़ियों के बारे में पूछा जा चुका है। केएल ही नहीं अगर किसी खिलाड़ी में क्षमता है, तो उसे लंबा रन मिलेगा। अगर आप उन दो शतकों को देखें जो उन्होंने बनाए हैं, खासकर लॉर्ड्स में या सेंचुरियन में, हम दोनों मैच जीतकर भारत आए थे। उसके पास वह क्षमता है।

Rohit Sharma Hints At 'Extended Run' For KL Rahul Despite String Of Poor  Results | Cricket News

यानी रोहित ने केएल राहुल के विदेशी पिचों पर रन बनाने की क्षमता की तारीफ की थी। वेंकटेश ने इसी बयान के आधार पर आंकड़ों के साथ सच्चाई बताई है। उन्होंने लिखा- ऐसा माना जाता है कि केएल राहुल का विदेशी टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। विदेशों में उनका टेस्ट औसत 56 पारियों में 30 का है। उन्होंने विदेशों में छह शतक लगाए हैं, लेकिन इसके बाद लगातार कम स्कोर बनाए। इसलिए औसत 30 है। आइए कुछ अन्य खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने अन्य सलामी बल्लेबाजों - शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के आंकड़े भी साझा किए और केएल राहुल से तुलना की। वेंकटेश का मानना है कि इन खिलाड़ियों के आंकड़े राहुल की तुलना में बेहतर हैं। पूर्व क्रिकेटर ने लिखा- शिखर धवन का हाल के सलामी बल्लेबाजों के बीच सबसे अच्छा विदेशी औसत है। लगभग 40 का औसत पांच शतकों के साथ। हालांकि, वह भी टेस्ट में लगातार नहीं खेले हैं, लेकिन श्रीलंका और न्यूजीलैंड में उनके नाम बेहतरीन शतक हैं। साथ ही एक बेहतरीन घरेलू रिकॉर्ड भी है।


 

वेंकटेश ने लिखा- मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार डेब्यू करने के बाद विदेशों में टेस्ट मैचों में संघर्ष किया। हालांकि, उनका अब तक का सबसे अच्छा घरेलू रिकॉर्ड है। वानखेड़े की पिच पर उन्होंने 13 पारियों में लगभग 70 के औसत से रन बनाए हैं। इनमें दो दोहरा शतक और एक 150 का स्कोर है। मयंक ने उस वानखेड़े पिच पर यह रन बनाए हैं, जहां बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। मयंक का स्पिनर्स के खिलाफ प्रदर्शन शानदार है और डोमेस्टिक सीजन भी शानदार रहा था। 

वेंकटेश ने लिखा- शुभमन गिल के करियर की अभी शुरुआत हुई है। उन्होंने विदेशी मैदान पर 14 पारियों में 37 की औसत से रन बनाए हैं। गाबा में उनकी 91 रन की पारी विदेशी मैदानों पर चौथी पारी में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। वह फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अगर विदेशों में प्रदर्शन टीम में बने रहने का पैमाना है तो अजिंक्य रहाणे फॉर्म से बाहर होने के बावजूद और टीम से बाहर होने से पहले विदेशी मैदान पर 50 टेस्ट मैचों में 40 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। विदेशी पिचों पर उनका रिकॉर्ड बेस्ट है। वह फॉर्म से बाहर हुए और टीम से बाहर हो गए।

प्रसाद को यह भी लगता है कि राहुल के पास इंदौर टेस्ट में फॉर्म में लौटने का बेहतरीन मौका है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हों काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए। वेंकटेश ने लिखा- केएल राहुल को बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए बरकरार रखा गया है। अगर उन्हें प्लेइंग 11 में चुना जाता है, तो इंदौर उनके लिए फॉर्म में वापस आने और मेरे जैसे आलोचकों को चुप कराने का सबसे अच्छा मौका है। ऐसा नहीं कर सके तो वह काउंटी क्रिकेट खेलें, अच्छा प्रदर्शन करें और टेस्ट टीम में जगह बनाएं। राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed