फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Series Sarfaraz Khan shared statistics on not being selected in Test team reminded Don Bradman

IND vs AUS: सरफराज ने चयनकर्ताओं को दिलाई डॉन ब्रैडमैन की याद, टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर शेयर किए आंकड़े

Sun, 15 Jan 2023 11:59 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 Jan 2023 11:59 AM IST
सार

पिछले तीन सीजन में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज के नहीं चुने जाने पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस भी निराश हुए। उन्होंने बीसीसीआई को निशाने पर लिया। उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में चयन के लिए रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को तवज्जो देना चाहिए।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Series Sarfaraz Khan shared statistics on not being selected in Test team reminded Don Bradman
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान किया तो सबसे अधिक चर्चा सरफराज खान की है। मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले सरफराज जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ। टीम में नहीं चुने जाने से निराश सरफराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए।
विज्ञापन

पिछले तीन सीजन में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज के नहीं चुने जाने पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस भी निराश हुए। उन्होंने बीसीसीआई को निशाने पर लिया। उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में चयन के लिए रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को तवज्जो देना चाहिए। टीम की घोषणा के बाद सरफराज ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। इसके जरिए उन्होंने चयनकर्ताओं को ऑस्ट्रेलिया के महानतम क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन की याद दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज ने द्वारा शेयर किए गए आंकड़े
सरफराज द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, प्रथम श्रेणी में कम से कम 50 पारी खेलने वालों में उनका औसत डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे नंबर पर है। ब्रैडमैन ने 95.17 की औसत से 28, 067 रन बनाए थे। वहीं, सरफराज ने 80.47 की औसत से 3380 रन बनाए हैं। उनके बाद तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय मार्चेंट हैं। उन्होंने 71.84 की औसत से 13,470 रन बनाए थे।

Sarfaraz Khan's Instagram stories after Team India snub(Instagram grab)
विज्ञापन

सरफराज का प्रदर्शन
सरफराज पिछले कुछ समय से घरेलू टूर्नामेंट्स में खूब रन बना रहे हैं। 2021-22 रणजी ट्रॉफी में सरफराज ने 122.75 की औसत से चार शतक और दो अर्धशतक की मदद से 982 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 275 रन का रहा था। वहीं, रणजी ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में उन्होंने 107.75 की औसत और 70.54 के स्ट्राइक-रेट से 431 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं मौजूदा सीजन में सभी घरेलू टूर्नामेंट्स को मिलाकर सरफराज ने 89 की औसत से 801 रन बनाए हैं।

आकाश चोपड़ा ने की थी आलोचना
इससे पहले शनिवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा था। 17 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव को फिट करने के लिए सरफराज की अनदेखी के तर्क पर सवाल उठाया था। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, "मुझे लगता है कि सरफराज के साथ धोखा हुआ है क्योंकि उनका नाम शायद आना चाहिए था। बुमराह अब भी नहीं हैं। यह एक और खबर है, लेकिन मैं इससे ज्यादा चिंतित हूं कि सरफराज नहीं हैं।"

आकाश ने कहा था, "जब आपने सूर्या को चुना, तो इसका मतलब है कि एक स्लॉट खुल गया था। मेरी राय में सरफराज को वह मौका मिलना चाहिए था क्योंकि सरफराज का प्रथम श्रेणी में औसत 80 है। उनके अलावा केवल डॉन ब्रैडमैन का औसत 80 या उससे अधिक का है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed