फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Test: पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स होते-होते लड़खड़ाया भारत, स्कोर 233/6

Thu, 17 Dec 2020 05:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 17 Dec 2020 05:25 PM IST
खास बातें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भारत ने छह विकेट खोकर 233 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 74 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन का योगदान दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋधिमान साहा 9 और आर अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे थे। तीसरे और अंतिम सत्र में भले ही सर्वाधिक 126 रन रन बने हो, लेकिन टीम इंडिया ने इन 34 ओवर्स में तीन अहम विकेट भी खोए, ये तीनों झटके आखिरी 13 ओवर में गिरे।

विज्ञापन
India vs Australia Live Cricket Score 1st Test Day 1 Match Scorecard News Updates
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

05:23 PM, 17-Dec-2020
05:16 PM, 17-Dec-2020

अंतिम ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया की वापसी

विज्ञापन
05:05 PM, 17-Dec-2020

पहले दिन का खेल खत्म

तीसरे और अंतिम सत्र में भले ही सर्वाधिक 126 रन रन बने हो, लेकिन टीम इंडिया ने इन 34 ओवर्स में तीन अहम विकेट भी खोए, ये तीनों झटके आखिरी 13 ओवर में गिरे। 89 ओवर में भारत का स्कोर: 233/6 रविचंद्रन अश्विन (15) और ऋधिमान साहा (9) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
05:00 PM, 17-Dec-2020

साहा और अश्विन टीम के लिए अहम रन बनाते हुए

दोनों के बीच अबतक 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।
04:44 PM, 17-Dec-2020

रहाणे की इस गलती से पलटा मैच

04:37 PM, 17-Dec-2020

भारत का छठा विकेट गिरा

हनुमा विहारी 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। वह भी विकेट के सामने पकड़ाए। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 207/6 ऋधिमान साहा (0) और रविचंद्रन अश्विन (0)
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 17-Dec-2020

रहाणे भी आउट

मुश्किल में टीम इंडिया। आठ रन के भीतर कप्तान के बाद उप कप्तान भी लौटे। मिचेल स्टार्क की तेज गेंद पर पूरी तरह चूके। जोरदार अपील पर अंपायर ने LBW आउट करार दिया। डीआरएस भी लिया, लेकिन वो भी गेंदबाज के पक्ष में ही गया। रहाणे ने 92 गेंदों में 42 रन बनाए। 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 196/5 हनुमा विहारी (7) और ऋधिमान साहा (0)

 
04:21 PM, 17-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी नई गेंद ली

04:14 PM, 17-Dec-2020

हनुमा विहारी नए बल्लेबाज

आखिरी सत्र में, पहले दिन का खेल खत्म होने से चंद ओवर पहले गिरे इस विकेट ने भारत को मुश्किल में डाल दिया। नए बल्लेबाज के रूप में हनुमा विहारी ने मोर्चा संभाला।
04:10 PM, 17-Dec-2020

आठ साल पहले भी एडिलेड में हुए थे रन आउट

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed