फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates

IND vs AUS: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीता, BGT 3-1 से अपने नाम की

Sun, 05 Jan 2025 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Jan 2025 09:06 AM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 5th Test Day 3 Highlights:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। रविवार को तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 181 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने कंगारुओं के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज भी गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की। साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया-द. अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला
विज्ञापन

IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : cricket.com.au twitter
सिडनी टेस्ट में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल थी। भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और कुल 161 रन की बढ़त हासिल की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला।

IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : cricket.com.au twitter
BGT 2024-25 का हाल
पर्थ में भारत ने 295 रन की जीत के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद से टीम का प्रदर्शन गिरा। एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त मिली। वहीं, ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा। यह मैच बारिश से बाधित रहा था। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 184 रन से जीत हासिल की थी। अब सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम की। बोलैंड को सिडनी टेस्ट के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए। भारत ने पिछली बार यह सीरीज 2014-15 में गंवाई थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 2-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
भारत दूसरी पारी में 157 रन पर ऑलआउट
भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। रविवार को भारत ने छह विकेट पर 141 रन से आगे खेलना शुरू किया और 16 रन बनाने में बाकी चार विकेट गंवा दिए। रवींद्र जडेजा (13) और वॉशिंगटन सुंदर (12) को कमिंस ने पवेलियन भेजा। वहीं, मोहम्मद सिराज (4) और जसप्रीत बुमराह (0) को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। बोलैंड ने कुल छह विकेट झटके। वहीं, कमिंस को तीन विकेट मिले। ब्यू वेबस्टर को एक विकेट मिला।

IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates
बुमराह और कोंस्टास - फोटो : BCCI/Twitter
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 181 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन 181 रन पर सिमट गई। उस्मान ख्वाजा दो रन बनाकर बुमराह का शिकार बने थे। इसके बाद बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया। फिर नीतीश रेड्डी का शो देखने को मिला। 

नीतीश ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए। 166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले। 

IND vs AUS Test Highlights: India vs Australia 5th Test Day 3 Scorecard BGT 2024-25 Sydney SCG Result Updates
कमिंस और बुमराह - फोटो : BCCI
भारत की पहली पारी
भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed