फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wtc 2025 Points Table Update: India Out of Race, Australia vs South Africa World Test Championship Final

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया-द. अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला

Sun, 05 Jan 2025 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Jan 2025 09:01 AM IST
सार

ICC WTC 2023-25 Points Table : ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 अंक प्रतिशत के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 रहा। टीम इंडिया तालिका में तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
Wtc 2025 Points Table Update: India Out of Race, Australia vs South Africa World Test Championship Final
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट गंवाने के साथ ही भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा। टीम इंडिया ने 10 साल बाद यह सीरीज गंवाई। ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से यह सीरीज अपने नाम की। सिर्फ यह सीरीज नहीं टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी हाथ धोना पड़ा है। भारत अब डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। उसके लिए सिडनी टेस्ट जीतना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उसके और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस साल 11 जून से लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को अभी श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे अब भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसे अभ्यास के तौर पर देखेगी। ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने 2023 में भारत को हराकर ही टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी। भारत पिछले दो डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचा था। 2021 में उसे न्यूजीलैंड ने और फिर 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
विज्ञापन


IND vs AUS: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीता, BGT 3-1 से अपने नाम की
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 अंक प्रतिशत के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 रहा। टीम इंडिया तालिका में तीसरे स्थान पर रही। भारत अगर सिडनी टेस्ट जीत जाता और फिर श्रीलंका अगर ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 2-0 से हराने में कामयाब होता तो भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में 19 टेस्ट खेले और सिर्फ नो मुकाबले जीते। आठ में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे।

भारत का कुल अंक 114 रहा और टीम 50.00 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 17 टेस्ट खेले हैं और 11 में जीत हासिल की है। चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के 130 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में 11 मैच खेले और सात टेस्ट में जीत हासिल की। तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। दक्षिण अफ्रीका ने 88 पॉइंट्स अर्जित किए।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर 48.21 के अंक प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड रहा। वहीं, श्रीलंका 45.45 के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड (43.18 अंक प्रतिशत) छठे, बांग्लादेश (31.25) सातवें, पाकिस्तान (30.30) आठवें और वेस्टइंडीज (24.24) नौवें स्थान पर रहते हुए पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका 
स्थान टीम खेले जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 दक्षिण अफ्रीका 11 7 3 1 88 66.67
2 ऑस्ट्रेलिया 17 11 4 2 130 63.73
3 भारत 19 9 8 2 114 50.00
4 न्यूजीलैंड 14 7 7 0 81 48.21
5 श्रीलंका 11 5 6 0 60 45.45
6 इंग्लैंड 22 11 10 1 114 43.18
7 बांग्लादेश 12 4 8 0 45 31.25
8 पाकिस्तान 11 4 7 0 40 30.30
9 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 32 24.24

सिडनी टेस्ट में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने कंगारुओं के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल थी। भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और कुल 161 रन की बढ़त हासिल की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed