IND vs AUS: पहले दिन का खेल खत्म, बुमराह-कोंस्टास की टक्कर से मैच हुआ रोमांचक, भारत से 176 रन पीछे ऑस्ट्रेलिया
India vs Australia (IND vs AUS): भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, बुमराह का यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 185 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं।
विस्तार
Well THAT was a spicy finish to Day One at the SCG!
Catch up on #AUSvIND: https://t.co/0nmjl6QWRI pic.twitter.com/Son04kJ6vw— cricket.com.au (@cricketcomau) January 3, 2025विज्ञापन
इस पर बुमराह ने भी कोंस्टास को करारा जवाब दिया और उनकी ओर बढ़े। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा को कैच आउट कर दिया। जैसे ही ख्वाजा आउट हुए। पूरी भारतीय टीम ने कोंस्टास को घेर लिया और एकसाथ चीयर किया। कोंस्टास चुप चाप वहां से चले गए। बुमराह भी विकेट लेने के बाद कोंस्टास की तरफ मुड़े लेकिन फिर चुप हो गए।
Fiery scenes in the final over at the SCG!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 3, 2025
How's that for a finish to Day One 👀#AUSvIND pic.twitter.com/BAAjrFKvnQ
