{"_id":"66bb470620aad3a2550b4a1e","slug":"ind-vs-aus-test-australia-will-win-3-1-vs-india-border-gavaskar-trophy-predicts-ricky-ponting-icc-review-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Test: 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से जीतेगा ऑस्ट्रेलिया', इस विश्व विजेता खिलाड़ी की भविष्यवाणी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Test: 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से जीतेगा ऑस्ट्रेलिया', इस विश्व विजेता खिलाड़ी की भविष्यवाणी
Tue, 13 Aug 2024 05:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Aug 2024 05:14 PM IST
सार
पोंटिंग ने 'द आईसीसी रिव्यू' में कहा, 'यह एक बहुत ही दिलचस्प सीरीज होने जा रही है। यहां पिछली दो सीरीज में जो हुआ उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पास ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ साबित करने के लिए काफी कुछ है।'
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग ने बयान दिया है
- फोटो : IPL/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पास खुद को साबित करने का मौका है। उन्होंने नवंबर-दिसंबर में होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीतने के लिए पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम का समर्थन किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पिछले दो टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) 2-1 से जीती है। उन्हें अब 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।
विज्ञापन
द आईसीसी रिव्यू में पोंटिंग का बयान
पोंटिंग ने 'द आईसीसी रिव्यू' में कहा, 'यह एक बहुत ही दिलचस्प सीरीज होने जा रही है। यहां पिछली दो सीरीज में जो हुआ उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पास ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ साबित करने के लिए काफी कुछ है। हम अब भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे जो दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात है। पिछले कुछ समय में केवल चार टेस्ट हुए हैं। हर कोई वास्तव में इससे उत्साहित है और मुझे नहीं पता कि बहुत सारे मैच ड्रॉ होंगे या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को बताया जीत का दावेदार
उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से ऑस्ट्रेलिया को जीत का दावेदार बता रहा हूं और मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी भी टिप नहीं देने वाला हूं। हो सकता है कोई मैच ड्रॉ होगा और कहीं खराब मौसम की वजह से खेल खराब होगा, इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से जीत का दावेदार बता रहा हूं।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने के बाद से कभी पांच मैचों की सीरीज नहीं खेली है। इससे पहले 1991-92 में भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उसके बाद से दोनों के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नाम दे दिया गया था।
पोंटिंग ने खलील अहमद का समर्थन किया
पोंटिंग ने भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हिस्सा बनाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि खलील अहमद जैसा खिलाड़ी खुद को टेस्ट दौरे पर पा सकता है। वह हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे और वहां टी20 सीरीज खेली है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए एक बाएं हाथ का गेंदबाज आदर्श रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने उम्मीद जताई कि दोनों टीमें पूर्ण गेंदबाजी आक्रमण का इस्तेमाल करेंगी।
'दोनों टीमों की गेंदबाजी लाइन अप मजबूत'
उन्होंने कहा, 'मोहम्मद शमी तब तक फिट हो जाएंगे, सिराज को हम जानते हैं कि वह टीम में होंगे और जाहिर तौर पर (जसप्रीत) बुमराह तो होंगे ही। दोनों टीमों के पास वास्तव में बहुत मजबूत गेंदबाजी लाइन अप है।' पोंटिंग ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिस्पर्धा इंग्लैंड के खिलाफ एशेज प्रतिद्वंद्विता के काफी करीब है।
'भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्रतिद्वंद्विता बेहद कड़ी'
पोंटिंग ने कहा, 'जब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ने लगी थी तो मैं इसका हिस्सा था। तब मैं अपने करियर के आखिरी मोड़ पर था। मैंने पिछले कुछ वर्षों से कहा है, ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के साथ हमेशा कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है और दक्षिण अफ्रीका के साथ भी बहुत मजबूत प्रतिद्वंद्विता रही है। लेकिन मुझे लगता है कि भारत अब एशेज मुकाबले के ठीक पीछे बैठा है और शायद दक्षिण अफ्रीका के साथ प्रतिद्वंद्विता से आगे निकल गया है।'
'स्टीव स्मिथ के ओपनिंग करने पर है सवाल'
पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम व्यवस्थित दिख रही है, लेकिन यह देखना होगा कि स्टीव स्मिथ ओपनिंग स्लॉट पर बने रहना चाहेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया काफी हद तक अच्छी टीम चुनेगा। संभवतः ऑस्ट्रेलिया के साथ फिर से एकमात्र सवाल यह हो सकता है कि क्या (स्टीव) स्मिथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए सही व्यक्ति हैं या नहीं। यह एकमात्र प्रश्न होगा जिसे मैं टीम में देख सकता हूं। लेकिन यह सब स्पष्ट रूप से कैमरन ग्रीन को टीम में वापसी के बाद ही तय हो पाएगा।'