फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test 2024 Jasprit Bumrah Bowling Stats After and Before Injury Know All Records

Jasprit Bumrah Stats: चोट से वापसी के बाद और घातक हुए जसप्रीत बुमराह, तीनों प्रारूप के आंकड़े खुद दे रहे गवाही

Tue, 03 Dec 2024 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Dec 2024 05:44 PM IST
सार

बुमराह की वापसी के बाद से भारतीय गेंदबाजी और पैनी हो गई है। अगस्त 2023 में उनकी चोट से वापसी हुई और तब से भारत एशिया कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 जैसे दो बड़े टूर्नामेंट जीत चुका है। साथ ही 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचा।

विज्ञापन
IND vs AUS Test 2024 Jasprit Bumrah Bowling Stats After and Before Injury Know All Records
बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 295 रन से जीत हासिल की। इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह की हो रही है। पर्थ में बुमराह ने कप्तानी करते हुए और फ्रंट से लीड करते हुए आठ विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की। इसके बाद से उन्हें नियमित कप्तान बनाने की मांग उठने लगी है। हालांकि, बुमराह ने यहां भी एक समझदार खिलाड़ी की तरह कहा कि वह रोहित शर्मा के डिप्टी हैं और उन्होंने बस अपना दायित्व निभाया। एक समय ऐसा भी था जब बुमराह को हर किसी ने समाप्त बताया था। हालांकि, बुमराह ने हार नहीं मानी और जबरदस्त वापसी की। यहां तक कि वापसी के बाद से वह और घातक हो चुके हैं। उन्हें जसप्रीत 'बुमराह 2.0' भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन

2022 में चोटिल हुए थे बुमराह

IND vs AUS Test 2024 Jasprit Bumrah Bowling Stats After and Before Injury Know All Records
बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
बुमराह ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और सितंबर 2022 तक वह टीम का नियमित हिस्सा रहे। इससे पहले वह आईपीएल में नाम कमा चुके थे। हालांकि, अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से ही वह दुनिया में छा गए। अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन की वजह से प्रचलित हुए बुमराह ने धीरे-धीरे अपने सटीक यॉर्कर की वजह से नाम कमाया। पावरप्ले हो या डेथ ओवर, उनसे पार पाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा। फिर 2022 में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बेक स्ट्रेस फ्रैक्चर से गुजरना पड़ा। सितंबर 2022 में बुमराह को यह समस्या हुई।

यह एक ऐसी चोट थी, जिसने पहले कई बड़े-बड़े गेंदबाजों का करियर खत्म कर दिया था। 2022 में भारत को एशिया कप टी20 के साथ टी20 विश्व कप खेलना था। बुमराह ने एशिया कप से पहले वापसी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। एशिया कप टी20 और फिर टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में उनकी कमी खली। यह एक ऐसा समय था, जब कई पूर्व क्रिकेटर्स, क्रिकेट पंडितों और फैंस ने कहा कि बुमराह का करियर समाप्त हो चुका है और वह वापसी नहीं कर पाएंगे। अगर वापसी होती भी है तो वह पहले वाले बुमराह नहीं रह जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह की जबरदस्त वापसी

IND vs AUS Test 2024 Jasprit Bumrah Bowling Stats After and Before Injury Know All Records
बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
बुमराह उस वक्त शांत रहे और बस अपने रिहैब पर ध्यान देते रहे। बीसीसीआई ने भी उनका पूरा साथ दिया और हर संभव मदद की। बुमराह ने 2023 का आईपीएल भी नहीं खेला। उनका दृढ़ संकल्प 10 महीने बाद काम आया, जब अगस्त 2023 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। इसके बाद से बुमराह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह न सिर्फ और बेहतर और घातक होकर आए हैं, बल्कि अब उन्हें बल्लेबाज ज्यादा घबरा रहे हैं।

वापसी के बाद और घातक हुए बुमराह
बुमराह की वापसी के बाद से भारतीय गेंदबाजी और पैनी हो गई है। अगस्त 2023 में उनकी चोट से वापसी हुई और तब से भारत एशिया कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 जैसे दो बड़े टूर्नामेंट जीत चुका है। साथ ही 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचा। चोट से वापसी के बाद बुमराह का गेंदबाजी औसत चोट से पहले के उनके गेंदबाजी औसत से कहीं बेहतर है। गेंदबाजी औसत का मतलब है प्रति विकेट कितने रन खर्च किए गए। वहीं, गेंदबाजी स्ट्राइक रेट का मतलब है प्रति विकेट कितनी गेंद फेंकी। वह तीनों प्रारूप में और घातक हो चुके हैं। यह हम नहीं, बल्कि उनके आंकड़े बता रहे हैं। हम आपको बुमराह के चोटिल होने से पहले यानी जनवरी, 2016 से लेकर सितंबर 2022 तक के आंकड़े और फिर चोट से वापसी यानी अगस्त 2023 से लेकर अब तक के आंकड़े बताएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

तीनों प्रारूप में बुमराह का प्रदर्शन

IND vs AUS Test 2024 Jasprit Bumrah Bowling Stats After and Before Injury Know All Records
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
चोटिल होने से पहले बुमराह का तीनों प्रारूपों को मिलाकर गेंदबाजी औसत 22.48 का था। यानी वह हर 22.48 रन देकर एक विकेट ले रहे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 35.6 का और इकोनॉमी 3.78 का था। यानी वह तीनों प्रारूपों को मिलाकर लगभग हर 36 गेंद में विकेट ले रहे थे। वहीं, चोट से वापसी के बाद से तीनों प्रारूपों को मिलाकर उनका गेंदबाजी औसत 15.47 का है। यानी वह हर 15 रन खर्च करने पर एक विकेट ले रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 26.3 का है और इकोनॉमी 3.52 का है। यानी वह हर 26 गेंद में विकेट चटका रहे हैं। 

टेस्ट और वनडे में बुमराह का प्रदर्शन
चोटिल होने से पहले बुमराह ने 30 टेस्ट खेले और 128 विकेट चटकाए। चोटिल होने से पहले टेस्ट में उनका गेंदबाजी औसत 21.99 का और इकोनॉमी रेट 2.69 का था। वहीं, चोट से वापसी के बाद से अब तक उनका गेंदबाजी औसत 15.39 का है और इकोनॉमी 2.99 का है। इस दौरान उन्होंने 11 टेस्ट खेले हैं और 53 विकेट चटकाए हैं। चोटिल होने से पहले वनडे में बुमराह का गेंदबाजी औसत 24.30 का था, वहीं चोट से वापसी के बाद उनका गेंदबाजी औसत 20.28 का रहा। चोटिल होने से पहले बुमराह ने 72 वनडे में 121 विकेट चटकाए थे। वहीं, चोट से वापसी के बाद बुमराह ने 17 वनडे में 28 विकेट चटकाए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह का प्रदर्शन

IND vs AUS Test 2024 Jasprit Bumrah Bowling Stats After and Before Injury Know All Records
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
टी20 अंतरराष्ट्रीय की बात करें तो चोटिल होने से पहले बुमराह का गेंदबाजी औसत 20.22 का और इकोनॉमी 6.62 का था, जबकि चोट से वापसी के बाद उनका गेंदबाजी औसत महज 8.57 का और इकोनॉमी 4.32 का हो गया। चोटिल होने से पहले बुमराह ने 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 70 विकेट लिए थे, जबकि चोट से वापसी के बाद उन्होंने 10 T20I में 19 विकेट चटकाए हैं। यह दिखाता है कि चोट से वापसी के बाद उनकी गेंदबाजी में धार आया है। 

बुमराह ने आलोचकों को दिया था करारा जवाब
2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप के बाद खुद बुमराह ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने अपने करियर पर बहुत सारे सवालिया निशान सुने थे कि मैं कभी वापस नहीं आऊंगा या वापसी नहीं कर पाऊंगा। हालांकि, यह सब सच में मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं फिलहाल बहुत खुश हूं। मैंने वापसी की और मुझे अहसास हुआ कि मुझे क्रिकेट खेलना कितना पसंद है। मैं किसी चीज का पीछा नहीं कर रहा था। जब मैं चोट से वापसी कर रहा था तो मेरे पास काफी समय और अच्छा माहौल था। मैं सकारात्मक चीजों को देख रहा हूं और जितना हो सके उतना आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed