फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20 Suryakumar Yadav Becomes 2nd Indian to Hit 150 Sixes in T20Is News in Hindi

IND vs AUS: सूर्यकुमार T20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Wed, 29 Oct 2025 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 05:16 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेजी से 150 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार ने 86 पारियों और 1649 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे आगे इस मामले में बस मोहम्मद वसीम हैं जिन्होंने 66 पारी और 1543 गेंदों पर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए थे।

विज्ञापन
IND vs AUS T20 Suryakumar Yadav Becomes  2nd Indian to Hit 150 Sixes in T20Is News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : @surya_14kumar

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि भारत के दूसरे खिलाड़ी है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के जड़े हैं। 
विज्ञापन

बारिश में धुला पहला टी20 मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश में धुल गया जिस कारण मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश ने मैच में दो बार खलल डाली। पहली बार मैच पांच ओवर की समाप्ति पर रुका, लेकिन दो ओवर की कटौती कर इसे दोबारा शुरू किया गया। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो 18-18 ओवर का मुकाबला कराने का फैसला किया गया। भारत ने 9.4 ओवर में जब एक विकेट पर 97 रन बनाए थे, तब तेज बारिश के कारण मैच फिर रुका। लेकिन इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और लगातार बारिश के कारण मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने रंग में नजर आए सूर्यकुमार
भारत के लिए राहत की बात यह रही कि कप्तान सूर्यकुमार लंबे समय बाद रंग में नजर आए। सूर्यकुमार यादव फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस मैच से फॉर्म में वापसी की। सूर्यकुमार और गिल तेजी से खेल रहे थे। शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। गिल और सूर्यकुमार ने खेल रुकने तक 62 रनों की साझेदारी कर ली थी। सूर्यकुमार 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन और गिल 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

सबसे तेजी से 150 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेजी से 150 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार ने 86 पारियों और 1649 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे आगे इस मामले में बस मोहम्मद वसीम हैं जिन्होंने 66 पारी और 1543 गेंदों पर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए थे। सूर्यकुमार से पहले रोहित शर्मा, वसीम, मार्टिन गुप्तिल और जोस बटलर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इतने छक्के जड़ चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है जिन्होंने अपने करियर में 205 छक्के लगाए हैं। वसीम ने 187, गुप्तिल ने 173 और बटलर ने 172 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed