फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS AUS: Shubman Gill sets clear targets for India as ODI captain says 2027 World Cup is goal know

Shubman Gill on ODI Captaincy: बतौर वनडे कप्तान शुभमन की नजर 2027 के विश्वकप पर, बोले- उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

Sat, 04 Oct 2025 09:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Oct 2025 09:08 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। सबसे बड़ी सुर्खी गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाए जाने की रही। खास बात यह रही कि इस स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं, लेकिन चयन समिति ने लंबी योजना पर ध्यान देते हुए गिल को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
IND VS AUS: Shubman Gill sets clear targets for India as ODI captain says 2027 World Cup is goal know
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। रोहित शर्मा से कप्तानी की कमान संभालने वाले शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप है, जो दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। 25 वर्षीय गिल ने टेस्ट कप्तान के रूप में सफलता हासिल करने के बाद वनडे के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्हें 19-25 अक्तूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

IND VS AUS: Shubman Gill sets clear targets for India as ODI captain says 2027 World Cup is goal know
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
टेस्ट के बाद बीसीसीआई ने गिल को सौंपी वनडे की जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। सबसे बड़ी सुर्खी गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाए जाने की रही। खास बात यह रही कि इस स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं, लेकिन चयन समिति ने लंबी योजना पर ध्यान देते हुए गिल को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS AUS: Shubman Gill sets clear targets for India as ODI captain says 2027 World Cup is goal know
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : ANI
'हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य 2027 विश्व कप है'
गिल ने बीसीसीआई मीडिया से बातचीत में कहा, 'भारत को वनडे में लीड करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। यह गर्व की बात है और उम्मीद है कि मैं इस जिम्मेदारी पर खरा उतर पाऊंगा। हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य 2027 विश्व कप है और हम हर सीरीज को उसी दिशा में देखते हुए खेलेंगे।'

विज्ञापन

IND VS AUS: Shubman Gill sets clear targets for India as ODI captain says 2027 World Cup is goal know
रोहित और विराट - फोटो : ANI
रोहित-विराट के भविष्य पर संशय
चयनकर्ताओं के इस फैसले ने रोहित और विराट के भविष्य को लेकर चर्चा छेड़ दी है। रोहित और विराट कोहली दोनों ही इस टीम में हैं, लेकिन सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने टीम के लंबे भविष्य को देखते हुए उत्तराधिकारी तैयार करने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा 2027 विश्व कप के समय 40 साल के हो जाएंगे, जबकि विराट कोहली की उम्र 38 होगी। ऐसे में अनुभव और युवाओं के संतुलन के लिए शुभमन गिल को अब टेस्ट और वनडे दोनों का कप्तान बना दिया गया है। वहीं, वे टी20 में उपकप्तान भी हैं, जो इस ओर इशारा करता है कि भविष्य में वे तीनों प्रारूपों में कप्तान बन सकते हैं। गिल ने आगे कहा, 'विश्व कप से पहले लगभग 20 वनडे मैच हमारे पास हैं। हर खिलाड़ी पूरी मेहनत करेगा ताकि हम बेहतरीन तैयारी के साथ उतरें और खिताब जीत सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed