{"_id":"6739a90f8ba4afe28c068b40","slug":"ind-vs-aus-shardul-thakur-breaks-silence-on-being-not-selected-for-india-tour-of-australia-say-this-on-kohli-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'मेरी किसी से बात नहीं हुई...', ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने गए शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'मेरी किसी से बात नहीं हुई...', ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने गए शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
Sun, 17 Nov 2024 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:58 PM IST
सार
शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया में कोहली के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया जहां पूर्व भारतीय कप्तान ने 13 टेस्ट में 50 से अधिक की औसत से 600 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर का चयन नहीं किया गया। इसको लेकर इस ऑलराउंडर ने अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कई मामलों पर बयान दिए। साथ ही विराट कोहली पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया है। शार्दुल 2020/21 में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। शार्दुल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोहली का शानदार रिकॉर्ड और अनुभव बहुमूल्य साबित होगा।
विज्ञापन
शार्दुल और कोहली
- फोटो : Twitter
शार्दुल ने कहा, 'खेलने के साथ आलोचना हमेशा आती है। जब विराट बल्लेबाजी करते हैं, तो हम उनसे हर बार शतक बनाने की उम्मीद करते हैं। इसलिए भले ही वह 70 रन बनाए, ऐसा लगता है कि वह असफल हुए हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने अभी भी 70 रन बनाए हैं। उन्होंने इतने शतक बनाए हैं। शार्दुल ने शुक्रवार को पालम में वायुसेना मैदान पर सेना के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आईएएनएस से कहा कि सचिन तेंदुलकर के बाद वह दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्दुल और कोहली
- फोटो : Twitter
शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया में कोहली के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया जहां पूर्व भारतीय कप्तान ने 13 टेस्ट में 50 से अधिक की औसत से 600 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, 'सभी को पता है कि विराट ऑस्ट्रेलिया में कितना अच्छा खेलता है। उनके पास ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सफल होने के लिए सब कुछ है, चाहे वह तकनीक हो या सही दृष्टिकोण। उन्होंने जब भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है, बार-बार इसे साबित किया है और मुझे विश्वास है कि वह इस बार फिर से ऐसा करेंगे। वह वापसी करेंगे, चिंता मत करें।'
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Twitter
शार्दुल खुद रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। सर्जरी से वापसी कर रहे शार्दुल ने सर्विसेज के खिलाफ मुंबई के एलीट ग्रुप ए मुकाबले में मैच विजयी प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे दिन के खेल में 12-0-39-3 के स्टैंडआउट आंकड़े के साथ दोनों पारियों में कुल सात विकेट लिए। सर्जरी के बाद अपनी वापसी पर शार्दुल ने स्वीकार किया कि उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा, 'शुरुआती एक या दो मैचों में मुझे शुरुआत में थोड़ी हिचकिचाहट हो रही थी, लेकिन जैसे-जैसे मैंने सर्जरी के बाद मैच खेलना जारी रखा, मेरा आत्मविश्वास धीरे-धीरे विकसित हुआ। अब मैंने शत प्रतिशत फिटनेस हासिल कर ली है और यह मेरी गेंदबाजी में भी झलकता है। पिछले तीन या चार मैचों से मैं पूरी लय में गेंदबाजी कर रहा हूं।'
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'कुछ कैच छूटे जिसकी वजह से मेरे ज्यादा विकेट नहीं दिख रहे। अगर वे कैच लिए जाते, तो मैं पांच मैचों में लगभग 20 विकेट ले लेता। लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कुल मिलाकर फिटनेस और गेंदबाजी के लिहाज से मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह एक संतोषजनक भावना है।' अपने प्रभावशाली घरेलू प्रदर्शन के बावजूद शार्दुल को आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम के लिए अनदेखा किया गया था। हालांकि, वह भविष्य के अवसरों के बारे में आशावादी बने हुए हैं।
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक किसी से कोई बातचीत नहीं की है, लेकिन अभी मैं सर्जरी से लौटा हूं, इसलिए यह स्पष्ट है कि यही कारण है कि मैं इस समय टीम में नहीं हूं। हालांकि, मेरी फिटनेस बहुत अच्छी स्थिति में है और ऑस्ट्रेलिया दौरा लंबा है, इसलिए अवसर कभी भी आ सकते हैं। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भी सफेद गेंद के मैचों के लिए भारत आ रही है, फिर चैंपियंस ट्रॉफी है, इसलिए आगे बहुत क्रिकेट है। निश्चित रूप से कहीं संभावना होगी। इस समय मेरा ध्यान सिर्फ अपनी फिटनेस में सुधार करने, अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत करने और मैदान पर कदम रखते समय हमेशा शत प्रतिशत देने पर है।'