{"_id":"673f209edf69c917a206ca69","slug":"ind-vs-aus-rohit-sharma-to-join-india-squad-in-perth-on-sunday-know-details-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा
Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
सार
इस मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वह 24 नवंबर (रविवार) को भारतीय टीम से जुड़ेंगे, यानी इस मुकाबले के तीसरे दिन वह पर्थ में दिखेंगे। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को दी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वह 24 नवंबर (रविवार) को भारतीय टीम से जुड़ेंगे, यानी इस मुकाबले के तीसरे दिन वह पर्थ में दिखेंगे। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को दी। बता दें कि, हिटमैन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं गए थे। 15 नवंबर को उनकी पत्नी रितिका ने दूसरे बच्चे को जन्म को दिया था।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में खेलेंगे रोहित?
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में शुक्रवार से खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। चूंकि वह इस मुकाबले के तीसरे दिन टीम से जुड़ेंगे, ऐसे में दिग्गज दूसरे टेस्ट में खेलते दिखेंगे। यह मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "रोहित पहले टेस्ट के तीसरे दिन पर्थ पहुंचेंगे।"

बुमराह संभालेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि कोच और टीम प्रबंधन ने पहले ही टीम का नेतृत्व करने के लेकर उन्हें अवगत करा दिया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी रोहित से इस विषय में पहले बात हो चुकी है।

कड़वी यादों को भुलाना चाहेगी भारतीय टीम
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें हर हाल में चारों मुकाबले जीतने होंगे और एक टेस्ट ड्रॉ कराना होगा। मालूम हो कि, हाल ही में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू जमीन पर 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत पुरानी यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहेगी। बुमराह से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से सीख लेनी होगी, लेकिन हम इस भार को लिए नहीं रह सकते हैं। यहां परिस्थिति अलग है और आपको अलग नतीजे की उम्मीद होगी।